‘कोतवाल’ ही निकला चोर! DDA में CBI के एक्शन से हड़कंप, अरेस्ट हुआ विजिलेंस अफसर

होमताजा खबरDelhi

‘कोतवाल’ ही निकला चोर! DDA में CBI के एक्शन से हड़कंप, विजिलेंस अफसर अरेस्ट

Last Updated:

फाइल क्लियर करने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्‍वत मांगने वाले डीडीए के असिस्‍टेंट विजलेंस ऑफिसर और एमटीएस स्‍टाफ को सीबीआई ने अरेस्‍ट किया है.

सीबीआई ने डीडीए के विजलेंस अफसर को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्‍ट किया है.

Delhi News: दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिस अधिकारी पर विभाग में निगरानी और ईमानदारी बनाए रखने की जिम्मेदारी थी, वही रिश्वत लेते पकड़ा गया. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक असिस्टेंट विजिलेंस ऑफिसर और एक एमटीएस स्‍टाफ को अरेस्‍ट किया है. विजलेंस अफसर पर रिश्‍वत में 5 लाख रुपए मांगने का आरोप है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 18 मई 2026 को दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता ने सीबीआई से शिकायत की थी कि डीडीए के असिस्टेंट विजिलेंस ऑफिसर ने उसके खिलाफ चल रहे विजिलेंस मामले में राहत दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी. आरोप है कि ऑफिसर ने अपने विभाग को शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट भेजने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी. बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 3 लाख रुपये तय हुई.

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पूरे मामले की जांच शुरू की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की. जांच एजेंसी ने आरोपी ऑफिसर को डीडीए के एक एमटीएस स्‍टाफ के जरिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. यह रकम तय हुई कुल रिश्वत का हिस्सा बताई जा रही है. सीबीआई की इस कार्रवाई से डीडीए में हड़कंप मच गया. खास बात यह है कि विजिलेंस विभाग का काम ही भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर नजर रखना होता है, लेकिन उसी विभाग का ऑफिसर रिश्वत लेते पकड़ा गया.

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. साथ ही रिश्वतखोरी के दूसरे मामलों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *