दिल्‍ली में 1951 के बाद पहली बार अक्टूबर में इतना लुढ़का दिन का तापमान, टूट गए सारे पुराने रिकॉर्ड

होमफोटोDelhi

दिल्‍ली में 1951 के बाद पहली बार अक्टूबर में इतना लुढ़का दिन का तापमान

Last Updated:

दिल्ली में मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि पिछले 75 सालों का रिकॉर्ड ही टूट गया है. सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान गिरकर महज 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साल 1951 के बाद अक्टूबर महीने में दिन का यह सबसे कम तापमान है. इससे पहले 25 अक्टूबर 1975 को पारा 21.5 डिग्री दर्ज हुआ था. इस रिकॉर्डतोड़ ठंड ने दिल्लीवालों को अक्टूबर के महीने में ही कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया है.

वेदर का खतरनाक यू-टर्न: 30 अक्टूबर 2026 को सफदरजंग का पारा 20.7°C पर ऐसा लुढ़का कि पूरे 75 सालों का रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया. 1951 के बाद से अक्टूबर महीने की यह सबसे ठंडी दोपहर साबित हुई है. इससे पहले 1975 में 21.5°C का रिकॉर्ड बना था, पर इस बार की ठंडक ने तो वो 51 साल पुराना हिसाब भी चुकता कर दिया और दिल्लीवालों को सीधा विंटर मोड में डाल दिया. (PTI)

हिस्ट्री क्रिएट हो गई बॉस: दिल्ली में अक्टूबर का तापमान जब भी गिरा, उसने नया किस्सा ही लिखा, चाहे 1961 का 21.9°C हो या 1971 का 22.1°C. लेकिन इस बार तो कुदरत का अलग ही लेवल का फ्लेक्स देखने को मिला है. 20.7°C के साथ सारे पुराने टॉप-5 रिकॉर्ड्स की छुट्टी हो चुकी है और दिल्ली की दोपहर में अब सीधा हॉट कॉफी वाली कूल वाइब्स ऑन हो गई हैं. (PTI)

सुबह-सुबह झमाझम बारिश: मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इस अक्टूबर महीने में अब तक कुल 123.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो साल 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. झरोदा कलां में सबसे ज्यादा 89 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लोधी रोड और सफदरजंग में भी बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई. (PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

24 घंटे में 61.4 MM बारिश, चार साल का रिकॉर्ड टूटा: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अक्टूबर में अब तक कुल 123.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इससे पहले नौ अक्टूबर 2022 को एक दिन में 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. उस साल पूरे अक्टूबर में 128 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इस बार महीने का आंकड़ा भी पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है. (PTI)

दिल्ली में अभी और बरसेंगे बादल: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है. रेड अलर्ट दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के लिए जारी किया गया. नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पश्चिमी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्से भी अलर्ट में शामिल हैं. (PTI)

कहां कितनी बारिश हुई: बारिश के मामले में झरोदा कलां सबसे आगे रहा. यहां 89 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. लोधी रोड में 63 मिलीमीटर और सफदरजंग में 56.5 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा पीतमपुरा में 42.5 मिलीमीटर, पूसा में 41.5 मिलीमीटर और प्रगति मैदान में 40.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गुरुग्राम में 36 मिलीमीटर बारिश हुई. (PTI)

बारिश से प्रदूषण को बड़ी राहत, AQI 90 पर आया: बारिश ने दिल्ली के प्रदूषण पर भी असर डाला है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया. यह संतोषजनक श्रेणी में आता है. समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों पर हवा संतोषजनक रही. वहीं, 16 केंद्रों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया.(PTI)

तापमान में भी बदलाव, ठंड का अहसास बढ़ा: सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में पारा 15.4 डिग्री तक पहुंच गया. लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. (PTI)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *