बाजार से धनिया लाकर इस चीज में लपेटकर रख दीजिए, 7 दिन तक नहीं होगा खराब, रहेगा हरा-भरा

Last Updated:

Dhaniya Storage Tips: अगर आपका हरा धनिया एक दो दिन में ही खराब हो जाता है, तो टिशू पेपर वाली यह आसान ट्रिक आपके बेहद काम आ सकती है. टिशू पेपर अतिरिक्त नमी को सोखकर धनिए को लंबे समय तक ताजा, हरा-भरा और उपयोग के लायक बनाए रखने में मदद कर सकता है. धनिया स्टोर करने का यह तरीका बेहद असरदार है.

धनिया को टिशू पेपर में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर में रख दें, तो 7 दिनों तक फ्रेश रहेगा.

Tips To Keep Dhaniya Fresh: धनिया का इस्तेमाल रसोई में लगभग रोज किया जाता है. धनिया सब्जी, दाल और चाट का स्वाद बढ़ाने में बेहद असरदार होता है. इसकी खुशबू खाने में चार चांद लगा देती है. अक्सर ऐसा होता है कि बाजार से लाया गया धनिया 1-2 दिन में पीला पड़ने लगता है या सड़ जाता है. खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में धनिया बहुत जल्दी खराब हो जाता है. इस वजह से कई लोगों को रोज-रोज धनिया लेने के लिए बाजार जाना पड़ता है. अगर आप भी धनिया लाते हैं और वह जल्दी खराब हो जाता है, तो एक ट्रिक से इसे सप्ताह भर तक फ्रेश रख सकते हैं. यह ट्रिक आप एक बार जरूर आजमाएं.

टिशू पेपर की ट्रिक करेगी कमाल

धनिए को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले उसकी खराब या पीली पत्तियों को अलग कर दें. इसके बाद धनिए को अच्छी तरह साफ करें और अगर धोया है, तो पूरी तरह सूखने दें. अब धनिए को हल्के से टिशू पेपर में लपेट लें. टिशू अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे पत्तियां ज्यादा समय तक फ्रेश रह सकती हैं. इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. इससे धनिया कई दिनों तक फ्रेश और हरा-भरा बना रहेगा. अगर आप धनिए को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उसकी पत्तियों को काटकर आइस ट्रे में थोड़ा पानी डालकर फ्रीज कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इन्हें सीधे सब्जी या ग्रेवी में इस्तेमाल किया जा सकता है.

नमी को कंट्रोल करना है जरूरी

धनिया जल्दी खराब होने का सबसे बड़ा कारण एक्स्ट्रा नमी होती है. टिशू पेपर इस नमी को कंट्रोल करने में मदद करता है. अगर टिशू बहुत ज्यादा गीला हो जाए, तो उसे बदल देना चाहिए. इससे धनिए की ताजगी लंबे समय तक बनी रह सकती है. कुछ लोग धनिए को टिशू पेपर में लपेटकर कांच के कंटेनर में स्टोर करना पसंद करते हैं. इससे बाहर की नमी और हवा का प्रभाव कम हो सकता है. कंटेनर पूरी तरह साफ और सूखा होना चाहिए.

इन गलतियों से बचना जरूरी

हरे धनिए में पानी की मात्रा अधिक होती है. अगर इसे धोकर सीधे फ्रिज में रख दिया जाए या प्लास्टिक बैग में बंद कर दिया जाए, तो अतिरिक्त नमी के कारण इसकी पत्तियां गलने लगती हैं. यही वजह है कि कुछ दिनों में धनिया खराब हो जाता है और उसकी खुशबू भी कम होने लगती है. धनिए को गीला छोड़कर फ्रिज में न रखें. साथ ही उसे फलों और ऐसी सब्जियों के पास रखने से बचें जो एथिलीन गैस छोड़ती हैं, क्योंकि इससे हरी पत्तियां जल्दी मुरझा सकती हैं. इसके अलावा जरूरत से ज्यादा धनिया एक साथ धोकर रखने के बजाय इस्तेमाल के अनुसार ही साफ करना बेहतर माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *