अद्रा स्पेशल रेसिपीः घर पर बनाएं बाजार जैसी फूली-फूली दाल पूड़ी… ना फटेगी, ना बनेगी, होगी एकदम क्रंची

Last Updated:

आद्रा नक्षत्र के मौके पर घर पर बाजार जैसी फूली-फूली चना दाल पूड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आटा गूंथने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें, इससे पूड़ी बेहद मुलायम बनेगी. स्टफिंग में खड़े मसालों का प्रयोग स्वाद बढ़ा देता है. इस आसान रेसिपी से पूड़ी बिल्कुल नहीं फटेगी.

ख़बरें फटाफट

रांची. आद्रा नक्षत्र शुरू हो चुका है. यह 22 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान खासतौर पर खीर और दाल-पूड़ी बनाकर खाई जाती है. बहुत लोग दाल पूड़ी ठीक से नहीं बना पाते. यह खासतौर पर चना दाल से बनाई जाती है. अगर आप एकदम बाजार जैसी फूली-फूली कचौड़ी की तरह ही पूड़ी बनाना चाहते हैं, तो आपको दो-तीन बातों का ध्यान रखना होगा.

सबसे पहले स्टफिंग तैयार करें
चना दाल की स्टफिंग की तैयारी के लिए आपको चना दाल लेना होगा और उसे प्रेशर कुकर में पानी के साथ डाल देना है. ध्यान रहे जितना चना दाल है उसका 3 गुना पानी होना चाहिए. उसी में आपको नमक, थोड़ा अदरक, तेज पत्ता, लौंग, इलाइची यह सब डाल देना है और दो-तीन सिटी लगा देनी है. कहने का मतलब है जब तक पक न जाए तब तक सिटी लगानी है.

गर्म पानी से आटा गुथें 
इसके बाद आपको आटा गूथ लेना है. आटा एकदम साधारण तौर पर जैसा कि आप हमेशा गुथते हैं, बिल्कुल वैसा ही कोई स्पेशल नहीं. एक बात का ध्यान रखें, थोड़ा गर्म पानी में आटा गूथ लें. इससे आटा बहुत ही मुलायम हो जाता है और आधा एक घंटा के लिए छोड़ दे.

फॉलो करें ये स्टेप
अब आपने जो चना दाल पका लिया उसको नीचे उतार लें व चना दाल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा मिक्स मसाला, थोड़ा सा चिकन मसाला और थोड़ा सा जवाईंन मंगरेला डाल दे. अच्छे से स्टफिंग तैयार कर लें और एक छोटी सी लोई लें. स्टफिंग को आटे लोई के अंदर भर दें. अब इसे आप गरमा गर्म तेल में डाल दीजिए.

अब छानने की बारी
और जब यह अच्छी तरीके से दोनों तरफ दीप ब्राउन हो जाए तो उसे बाहर निकाल ले. इसे आप खासतौर पर हरी चटनी के साथ या फिर घर में रखें किसी भी अचार के साथ खा सकते हैं. खाने में बड़ा ही टेस्टी और लाजवाब लगता है. आप चाहे तो अद्रा के बाद भी किसी खास मेहमान के लिए बना सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *