Last Updated:
Glenn Maxwell की गिनती ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान वाइट बॉल फॉर्मेट खिलाड़ियों में हमेशा होगी. ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद 2025 में एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा के बाद इस दाएं हाथ के हरफनमौला प्लेयर ने अब ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में दोबारा न खेलने का फैसला ले लिया है.
ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
महान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर अपने फैंस को चौंका दिया. 37 साल के हो चुके मैक्सवेल ने पिछले साल ही यानी 2025 में वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. यानी उनके पास सिर्फ टी-20 प्रारूप ही बचा था. इसी साल भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते नजर आए थे, उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे. उन्हें न तो बांग्लादेश दौरे पर टीम में जगह मिली और न ही चंद घंटे पहले इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टी-20 टीम में शामिल किया गया, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है.
छह महीने संन्यास की खबरों को बताया था अफवाह
ग्लेन मैक्सवेल की ओर से इस साल मार्च में संन्यास की खबरों को पूरी तरह फर्जी और अफवाह घोषित किया गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2028 के LA ओलंपिक और T20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते थे. भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. 9, 31 और 22 का स्कोर ही खड़ा कर पाए, जिसमें स्ट्राइक रेट सिर्फ 110.71 रहा, जो उनके सामान्य स्तर से काफी कम है. इस दौरान उन्होंने अपने करियर की सबसे धीमी 30 से ज्यादा रनों वाली पारी खेली थी, जिसके बाद पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अनुमान जताया था कि वह जल्द ही टीम से बाहर किए जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया की 2026 T20 वर्ल्ड कप प्लानिंग का हिस्सा भी नहीं होंगे.
ग्लेन मैक्सवेल फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की जोर-शोर से तैयार कर रहे हैं. जहां वह ‘हैदराबाद किंग्समेन’ का हिस्सा होंगे और इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला अनुभव होगा.
