Last Updated:
first Indian batsmen to hit 100 sixes in odi test and t20i: वनडे में सचिन तेंदुलकर तो टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने सबसे पहले भारत के लिए छक्कों का शतक पूरा किया. अब ऋषभ पंत ने टेस्ट में 100 छक्के लगाकर इस बेहद ही अनोखे क्लब में जगह बनाई है.
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने.
नई दिल्ली. ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. पंत ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की. मैच में आने से पहले, पंत के नाम 97 छक्के थे. उन्होंने पहली पारी में बनाए 39 रन के दौरान 1 छक्का लगाया था. वहीं, दूसरी पारी में 66 रन बनाने के दौरान दो छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की. क्या आप जानते हैं भारत के लिए अन्य दो फॉर्मेट में 100 छक्कों तक पहुंचने का कारनामा किसने किया है?
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय पंत
पंत ने लाहिरू कुमारा की गेंद पर डीप फाइन लेग पर छक्का मारकर अपना 100वां छक्का पूरा किया. इस शॉट से उन्होंने 53 गेंदों पर अपना पचासवां रन भी पूरा किया. पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. वहीं, ओवर ऑल टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (138) पहले नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (107) दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भी टेस्ट में 100 छक्के लगाए हैं. टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले गिलक्रिस्ट पहले क्रिकेटर थे.
वनडे में किसने किया ये कमाल?
वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 100 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज का नाम सचिन तेंदुलकर है. जी हां, तेंदुलकर भारत की ओर से किसी भी फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बैटर भी बने थे. करने वाले बल्लेबाज बने थे. सचिन ने 463 वनडे मैचों में 195 छक्कों के साथ करियर को अलविदा कहा. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम दर्ज है.
T20 इंटरनेशनल में हिटमैन का कारनामा
T20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि सबसे पहले रोहित शर्मा ने हासिल की थी. टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके रोहित अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 662 इंटरनेशनल छक्के दर्ज हैं. क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा टी20 इटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 205 छक्के ठोकने वाले बैटर हैं.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
