24 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते हो रहा कंफ्यूजन

Last Updated:

Schools Closed Tomorrow on 24 August 2026: कल सोमवार है. ज्यादातर स्कूली बच्चे कल के रूटीन की तैयारी में व्यस्त होंगे. लेकिन कई स्कूलों में कल यानी 24 अगस्त को छुट्टी रहेगी. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते किन-किन जिलों में स्कूलों बंद रहेंगे.

Are Schools Closed Tomorrow: कांवड़ यात्रा और बारिश के चलते कल कई स्कूल बंद रहेंगे

नई दिल्ली (Schools Closed Tomorrow on 24 August 2026). देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से बरस रहा है. सड़कों पर जलभराव, नदियों का उफान और तेज हवाओं ने आम लोगों की स्पीड धीमी कर दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 24 अगस्त (सोमवार) को स्कूल बंद रहेंगे?

बारिश के साथ-साथ सावन के इस मौसम में कांवड़ यात्रा के कारण भी कई रूट डायवर्ट किए गए हैं और सड़कों पर भारी भीड़ है. कई श्रद्धालु सावन के सोमवार पर पूजा करने के लिए शिव मंदिर भी जाते हैं. सुरक्षा और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कई जगहों पर एहतियातन कदम उठाए हैं. यूपी के कई जिलों में कल स्कूल बंद रहेंगे. जानिए मौसम के मिजाज और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कल कहां-कहां स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं.

यूपी-बिहार और दिल्ली-एनसीआर में बारिश का क्या है हाल?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर और मध्य भारत में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है. बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय जैसे जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली-एनसीआर में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन कई निचले इलाकों में पानी भर गया है.

कांवड़ यात्रा के चलते कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल?

सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार, ऋषिकेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूटों पर लाखों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है. ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने समय-समय पर स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सावन के सोमवार के शुभ अवसर पर 24 अगस्त 2026 को छुट्टी घोषित की है. दरअसल, मुरादाबाद कांवड़ यात्रा के रूट में आता है. इसलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रहेंगे.

24 अगस्त को कहां-कहां छुट्टी रहेगी?

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद 24 अगस्त 2026 को पूरे राज्य के स्तर पर (Blanket Holiday) स्कूलों को बंद करने का कोई एक राज्यव्यापी आदेश जारी नहीं किया गया है.

  • ओडिशा: लगातार 3 दिनों से हो रही भारी बारिश और जलभराव के चलते संबलपुर, कटक और सोनपुर जैसे ज्यादा प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासन स्थिति के हिसाब से स्कूल बंद करने का फैसला ले रहा है.
  • यूपी, बिहार और दिल्ली: यहां फिलहाल बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट है. लेकिन अगर किसी जिले में भारी जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो वहां के जिलाधिकारी (DM) स्थानीय स्तर पर छुट्टी का फैसला लेंगे.

पेरेंट्स और स्टूडेंट्स क्या करें?

मौसम का मिजाज देखते हुए पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचें. स्कूल से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स देखने के लिए अपने बच्चे के स्कूल ग्रुप, ऐप या लोकल DM ऑफिस के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें. जब तक स्कूल या DM ऑफिस से कोई लिखित आदेश न आए, तब तक स्कूल को खुला ही माना जाएगा.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *