Last Updated:
Beauty Tips: चेहरे पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि अंदर से पोषण देना भी जरूरी होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी एक्सपर्ट्स रात में सोने से पहले गोल्डन मिल्क पीने की सलाह देते हैं. दूध, केसर, हल्दी और गुड़ से बना यह हेल्दी ड्रिंक न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत करता है, बल्कि त्वचा की चमक बढ़ाकर कुछ ही दिनों में नेचुरल ग्लो देने में भी मदद करता है. रिपोर्ट- शिखा श्रेया
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं, लेकिन जितना भी बाहरी तौर पर आप कर लें, जब तक भीतर से ग्लो नहीं है. तब तक मजा नहीं आता है.
ऐसे में रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा बताती हैं कि रात में सोने के पहले अगर आप गोल्डन मिल्क पी लें तो आपके चेहर पर कुछ ही दिनों में अच्छा खासा चमक देखने को मिलेगा. वह भी प्राकृतिक तौर पर.
रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा बताती हैं कि बाहर से आप चाहे जितना भी मसाज और महके क्रीम पाउडर लगा लें, पर असली ग्लो चेहरे के भीतर से ही आता है. इसके लिए रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध, उसमें एक टुकड़ा गुड, थोड़ा सा केसर और थोड़ा सा हल्दी डाल दें. इसे ब्यूटी मिल्क भी कहा जाता है और गोल्डन मिल्क भी कहते हैं. इसका सेवन अवश्य करना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि गर्म दूध तो सबसे पहले आपके खून में गर्मी लाने का काम करता है और चेहरे की प्रकृति के तौर पर चमक बढ़ाता है. इसके अलावा केसर प्राकृतिक तौर पर चेहरे पर लालीमा लाने का काम करता है. आप बाहर से जितना भी केसर का पेस्ट लगा लें, कुछ समय के लिए असरदार रहेगा, लेकिन अगर आप दूध में डालकर पीते हैं तो यह भीतर से असर करेगा और लंबे समय तक असर देखने को मिलेगा.
उन्होंने बताया कि केसर में विटामिन ए, बी, सी ओमेगा फैटी एसिड और मेलानिन जैसे कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जो चेहरे के डैमेज सेल को रिपेयर करते हैं. चेहरे में जो झाइयां पड़ जाती हैं, उसको ठीक करते हैं. साथ ही गर्म दूध के साथ इसका असर और भी बढ़िया देखने को मिलता है. इसमें थोड़ी हल्दी आपके ब्लड को प्यूरिफाई करने का काम करती है.
इसके अलावा थोड़ा सा एक टुकड़ा गुड डाल दीजिए. इससे आपकी बॉडी में कफ बैलेंस रहता है. आपका बीपी नॉरमल रहता है व ब्लड फ्लो नियमित होता है, जिससे आपके चेहरे पर प्राकृतिक तौर पर चमक देखने को मिलता है.
आप यह दूध हर दिन अपने डाइट में एक नहीं तो आधा गिलास शामिल कर लें और रात में सोने के ठीक पहले एकदम गरमा गरम पी लें और फिर देखें एक हफ्ते बाद आपको अपने शरीर और चेहरे में ही बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा.
