'तुम्हारे बिना कुछ मुमकिन नहीं होता', रोनित रॉय ने पत्नी नीलम के लिए लिखा इमोशनल नोट

Last Updated:

एक्टर रोनित रॉय ने पत्नी नीलम बोस रॉय के लिए एक तारीफ भरा नोट साझा किया है. उन्होंने हर अच्छे-बुरे समय में साथ खड़े रहने के लिए पत्नी का आभार जताया और उन्हें अपना सबसे बड़ा सहारा बताया.

ख़बरें फटाफट

रोनित रॉय ने 20वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ फिर से शादी की रस्में निभाई थीं. (फोटो साभार: Instagram@ronitboseroy)

नई दिल्ली: एक्टर रोनित रॉय ने पत्नी नीलम बोस रॉय के लिए एक तारीफ भरा नोट साझा किया. उन्होंने शनिवार 7 नवंबर को इंस्टाग्राम ‘स्टोरीज’ में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक योद्धा को पहाड़ी पर चढ़ने में उसकी महिला साथी मदद कर रही है. एक्टर ने पत्नी की तुलना इस फीमेल पार्टनर से की. उन्होंने हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ खड़े रहने के लिए उनका आभार जताया.

रोनित रॉय ने लिखा, ‘नीलम बोस रॉय, मेरे पीछे तुम ही हो. तुम्हारे बिना कुछ भी मुमकिन नहीं होता. हमारे और हमारे बच्चों के बीच की दूरी से जूझते हुए मेरे प्रति इतनी दयालु होने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. मुझे नहीं लगता कि यह दूरी कभी पूरी तरह खत्म हो पाएगी, लेकिन शायद… शायद समय के साथ यह दर्द थोड़ा कम हो जाए.’

(फोटो साभार: Instagram@ronitboseroy)

20वीं एनिवर्सरी में दोबारा निभाई थीं शादी की रस्में
कपल ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 25 दिसंबर 2003 को शादी की थी. नीलम एक पूर्व मॉडल हैं और एक्टर के जीवन में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है. उनके दो बच्चे हैं, बेटी आडोर और बेटा अगस्त्य. एक्टर की अपनी पिछली शादी से एक बड़ी बेटी ओना भी है. दिसंबर 2023 में अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के मौके पर कपल ने गोवा स्थित अपने फार्महाउस पर एक पारंपरिक सेरेमनी में फिर से शादी की रस्में निभाईं.

पत्नी को सबसे बड़ा सपोर्ट मानते हैं रोनित
सेरेमनी में जश्न में एक-दूसरे को माला पहनाना, सात फेरे लेना और माता-पिता का आशीर्वाद लेना शामिल था. एक्टर ने बताया कि अपनी शादी की रस्मों को फिर से दोहराना नीलम की लंबे समय से इच्छा थी. वे अक्सर पत्नी को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हैं और बिना किसी स्वार्थ भाव, आपसी समझौते और मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अहमियत पर बात करते हैं. कपल ने अपने रिश्ते को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है और वे कभी-कभार ही एक-साथ पब्लिक प्लेस से नजर आते हैं.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *