Last Updated:
Keerthy Suresh Interview: कीर्ति सुरेश ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके का अंतर बताया है. एक्ट्रेस के मुताबिक, बॉलीवुड में शूटिंग से पहले स्क्रिप्ट रीडिंग और ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाता है, जबकि साउथ में कई बार कलाकार पहली बार सेट पर मिलते हैं.
नई दिल्ली: साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अलग जगह बना रही हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अक्का’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान कीर्ति ने बॉलीवुड में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की.
उन्होंने बताया कि हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का तरीका काफी अलग है. दोनों जगह प्रोजेक्ट की तैयारी से लेकर कलाकारों के साथ काम करने तक का अंदाज अलग देखने को मिलता है.
बॉलीवुड में शूटिंग से पहले होती है काफी तैयारी
आईएएनएस से बातचीत में कीर्ति सुरेश ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले प्री-प्रोडक्शन पर काफी ध्यान दिया जाता है. यहां स्क्रिप्ट रीडिंग और कलाकारों की तैयारी के लिए समय निकाला जाता है. कलाकारों को ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही उन्हें अपने को-स्टार्स से बातचीत करने और एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिलता है. कीर्ति को बॉलीवुड का यह तरीका पसंद है. उनके मुताबिक, शूटिंग शुरू होने से पहले ही कलाकारों को अपने किरदार और बाकी लोगों के साथ तालमेल बनाने का समय मिल जाता है. इससे प्रोजेक्ट की तैयारी बेहतर तरीके से हो पाती है.
साउथ में सेट पर ही मिलते हैं कई को-स्टार्स
कीर्ति ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का तरीका थोड़ा अलग है. वहां कई बार कलाकारों की मुलाकात शूटिंग के दिन ही होती है. कुछ कलाकार अपने को-स्टार्स से पहली बार सेट पर मिलते हैं. हालांकि, खास तरह के किरदारों के लिए साउथ में भी पूरी तैयारी की जाती है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें दोनों इंडस्ट्री में काम करने का तरीका पसंद है. दोनों जगह काम करने का अपना अलग अनुभव है. ऐसे में वह किसी एक तरीके को बेहतर नहीं मानतीं.
‘अक्का’ में भवानी के रोल में दिखेंगी कीर्ति
कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्म ‘अक्का’ का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है. यह फिल्म यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है. इसमें कीर्ति के साथ राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार भी शामिल हैं. फिल्म में कीर्ति भवानी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. अपने रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि भवानी अपने सिद्धांतों और पहचान को लेकर साफ सोच रखती है. वह अपनी विरासत की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. हालांकि, उसकी ताकत और अधिकार के पीछे कई मुश्किल फैसले भी हैं.
राधिका आप्टे के किरदार से होगा अलग अंदाज
कीर्ति के मुताबिक, फिल्म में भवानी और रुद्रा की ऊर्जा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है. दोनों किरदारों का यह अंतर कहानी में तनाव और रोमांच बढ़ाता है. एक्ट्रेस ने वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया.
वह इस कहानी को नेटफ्लिक्स के जरिए देश और दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं. कीर्ति को उम्मीद है कि दर्शकों को भवानी के किरदार के अलग-अलग पहलू पसंद आएंगे.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
