रात के अंधेरे में सोने सा चमका नोएडा, इन खूबसूरत नजारों पर ठहर जाएंगी नजरें

Last Updated:

दिवाली के मौके पर नोएडा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है. सेक्टर 50 और 76 के बाजारों से लेकर भूटानी मॉल, इस्कॉन अंडरपास, पर्थला फ्लाईओवर और गोल्फ कोर्स तक हर जगह शानदार सजावट देखने को मिल रही है. कहीं नीली और सुनहरी लाइटें तो कहीं गुलाबी रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है. देखिए नोएडा की दिवाली सजावट की खूबसूरत तस्वीरें.

दिवाली के पावन पर्व पर नोएडा के सेक्टर 50 और 76 स्थित मार्केट को नीली व सुनहरी रंग-बिरंगी लाइटों की झालरों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है. पूरी इमारत की चमक रात के अंधेरे को दूर कर त्योहार की उमंग भर रही है. इस जगमगाते बाजार से गुजरने वाला हर राहगीर इसकी भव्यता को देखकर दांतों तले उंगली दबा रहा है और यह खूबसूरत नजारा सभी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

दिवाली के खास मौके पर नोएडा सेक्टर 32 स्थित भूटानी मॉल को बेहद भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया है. मॉल का मुख्य प्रवेश द्वार रोशनी और अनूठी सजावट के साथ एक शानदार सेल्फी प्वाइंट में तब्दील हो चुका है, जिसे दूर से देखकर ही लोग इसकी तरफ खींचे चले आ रहे हैं. यहां आने वाले हर शख्स इस खूबसूरत सजावट के साथ अपनी तस्वीरें कैद करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. यह शानदार और जगमगाता नजारा कस्टमर के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

नोएडा में इस्कॉन मंदिर के पास स्थित अंडरपास को बेहद खूबसूरत और आकर्षक ढंग से सजाया गया है. अंडरपास के भीतर की गई भव्य गुलाबी लाइटिंग और आधुनिक रोशनी की सजावट यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति के मन को मोह रही है. त्योहार के इस माहौल में दूधिया और गुलाबी रोशनी से नहाया यह अंडरपास आम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, हालांकि इस तरह शहर के अन्य अंडरपास को भी अलग अलग लाइटों से सजाया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीवाली के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर 122 स्थित पर्थला फ्लाईओवर (पर्थला सेतु) को बेहद खूबसूरत और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. रात के समय केबल-स्टेड और भव्य संरचना वाली इस शानदार इमारत पर जब रंग-बिरंगी रोशनी बिखरती है, तो इसका नजारा देखते ही बनता है. यह दृश्य यहां से गुजरने वाले हर वाहन चालक और राहगीर के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

नोएडा सेक्टर 79 की एलीट गोल्फ ग्रीन्स (Elite Golf Greens) सोसायटी की दिवाली सजावट इन दिनों पूरे दिल्ली-एनसीआर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. त्योहार के मौके पर इस ऊंची इमारत को रंग-बिरंगी और चमचमाती लाइटों से इस तरह सजाया गया है कि रात के समय पूरी बिल्डिंग सोने के महल जैसी चमकती हुई दिखाई देती है. हर फ्लोर और बालकनी से निकलती रोशनी के इस खूबसूरत और जादुई नजारे को देखने वाले हर शख्स की निगाहें यहीं टिक जाती हैं. दूर से गुजरने वाला हर शख्स इसे निहारे बिना नहीं रह पा रहा है.

नोएडा में सेक्टर 16 से सेक्टर 12/22 की ओर जाने वाले मार्ग पर सेक्टर 19 टी-पॉइंट का यह नजारा आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इस टी-पॉइंट को दूधिया और सुनहरी रंग-बिरंगी लाइटों से इस प्रकार सजाया गया है कि रात के अंधेरे में यह पूरा क्षेत्र किसी जगमगाते मंडप जैसा लग रहा है. यहाँ से गुजरने वाले हर राहगीर और वाहन चालक की नजर इस भव्य सजावट पर टिक जाती है.

चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे के हरे-भरे क्षेत्र को दीपावली पर बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहाँ पेड़ों, पौधों और झाड़ियों पर लगाई गई चमचमाती रंग-बिरंगी और दूधिया लाइटों की झालरों ने इस पूरे रास्ते की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. रात के अंधेरे में जगमगाता यह दृश्य इस मार्ग से गुजरने वाले हर वाहन चालक और राहगीर का मन मोह रहा है, जो सभी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर महामाया फ्लाईओवर के पास का यह खूबसूरत नजारा दीपावली के अवसर पर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते फव्वारे और पानी की फुहारों पर बिखरते प्रकाश के रंग इस पूरे क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह भव्य दृश्य किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी है.

रोशनी से जगमगाया गोल्फ कोर्स शशि चौक, दीपावली पर देखते ही बन रही है चौतरफा खूबसूरती.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *