पीवी सिंधु और हरमनप्रीत के हाथों में IOA एथलीट आयोग की कमान, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

Last Updated:

PV Sindhu to head IOA Athletes Commission: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट आयोग का निर्विरोध अध्यक्ष और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है. वहीं भारोत्तोलक मीराबाई चानू और तैराक साजन प्रकाश IOA आम सभा में खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बने हैं. कोई अन्य उम्मीदवार न होने से चुनाव नहीं हुए. इन चारों का कार्यकाल 2026-2030 तक चार वर्षों का होगा.

पीवी सिंधु और हॉकी कप्‍तान हरमनप्रीत स‍िंह को बड़ी ज‍िम्‍मेदारी.

नई द‍िल्‍ली.  पीवी सिंधु और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भारतीय ओलंपिक संघ  के एथलीट आयोग का क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया. जबकि स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू और तैराक साजन प्रकाश को देश की सर्वोच्च खेल संस्था की आम सभा में खिलाड़ियों का प्रतिनिधि चुना गया.

सिंधु और हरमनप्रीत एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे. इसलिए चुनाव अधिकारी संजय के श्रीवास्तव ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। हरमनप्रीत भी दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं.  सिंधु और हरमनप्रीत दोनों ही पांच दिसंबर को राष्ट्रीय ओलंपिक निकाय के चुनावों के बाद गठित होने वाली आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्य बन जाएंगे.

चानू और साजन भी आईओए की आम सभा में खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों की दो सीटों के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे. वे पांच दिसंबर को होने वाले आईओए चुनावों में मतदान करने के पात्र हो गए हैं. निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण शनिवार को होने वाली आईओए आम सभा में आईओए एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ खिलाड़ियों के दो प्रतिनिधियों के चुनाव नहीं होंगे. चुनाव अधिकारी श्रीवास्तव इस संदर्भ में केवल औपचारिक अधिसूचना जारी करेंगे.

इन चारों खिलाड़ियों का कार्यकाल चार साल (2026-2030) का होगा. चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार को जारी नोटिस में कहा, ‘पुसरला वेंकट सिंधु (महिला) अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली एकमात्र उम्मीदवार हैं, इसलिए उन्हें आईओए एथलीट आयोग का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) को आईओए एथलीट आयोग का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है इसलिए इन पदों के लिए मतदान नहीं होगा.’

नोटिस में कहा गया है, ‘मीराबाई चानू साइखोम (महिला) और साजन प्रकाश (पुरुष) एथलीट आयोग के दो प्रतिनिधियों के रूप में आईओए आम सभा के सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अकेले उम्मीदवार थे और उन्हें भी निर्विरोध चुना गया है.’

नियमों के अनुसार एथलीट आयोग के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष में से कोई एक पुरुष या महिला खिलाड़ी होना चाहिए. यही नियम आईओए की आम सभा के लिए खिलाड़ियों के दो प्रतिनिधियों पर भी लागू होता है. एथलीट आयोग के अन्य सदस्यों में महिला हॉकी कप्तान सलीमा टेटे, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, तलवारबाज भवानी देवी, गोला फेंक के खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर, पूर्व तीरंदाज बॉम्बेला देवी और कयाकिंग और कैनोइंग से मनजीत सिंह शामिल हैं. सिंधु, चानू और भवानी मशहूर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता वाली पूर्व एथलीट आयोग की भी सदस्य थीं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *