Last Updated:
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिवाली की रात आतिशबाजी के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-07 (GH 07) सोसाइटी की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में पटाखों की चिंगारी से अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने बालकनी और फ्लैट के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी बहुमंजिला इमारत में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
पूरे देश में दिवाली बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई जा रही है. लोग लक्ष्मी मां और भगवान गणेश की पूजा करने के बाद पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं. इसी बीच दिल्ली-एनसीआर से लगे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से डराने वाली खबर आई है. बताया जा रहा है कि दिवाली के जश्न के दौरान पटाखे छोड़ने से एक सोसाइटी के दसवें माले पर एक फ्लैट में आग लग गई, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की हताहत की जानकारी नहीं मिली है.
दरअसल, दीपावली की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की प्रसिद्ध जीएच-07 (GH 07) सोसाइटी में अचानक भीषण आग भड़क उठी. यह हादसा सोसाइटी के एक टावर की 10वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात चल रही आतिशबाजी के दौरान पटाखों की वजह से फ्लैट में आग लगी, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया.
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 10वीं मंजिल के फ्लैट और उसकी बालकनी से आग की ऊंची-ऊंची और भयानक लपटें उठ रही हैं तथा काले धुएं का गुबार आसमान में फैल रहा है. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय पूरी सोसाइटी बिजली की झालरों से सजी हुई थी और लोग त्योहार मना रहे थे. अचानक ऊपरी मंजिल पर आग की लपटें देख आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों के हाथ-पांव फूल गए और लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे.
मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, राहत कार्य जारी
अग्निकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं. सायरन बजाती हुईं दमकल की कई गाड़ियां सोसाइटी परिसर के नीचे पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. हाई-राइज बिल्डिंग में 10वीं मंजिल पर आग होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. प्रशासन और सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने एहतियात के तौर पर आसपास के फ्लैटों को खाली कराया ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
