दिवाली पर रात भर घनघनाए फोन, सड़कों पर दौड़ती रहीं फायर की गाड़ियां, आग की हुईं इतनी घटनाएं

दिवाली की रात में जहां लोग जश्न मनाने में व्यस्त थे, वहीं दिल्ली फायर विभाग एकदम अलर्ट मोड पर था. जहां-जहां से कॉल आ रही थी, फायर की गाड़ियां और स्टाफ वहां-वहां दौड़ता रहा. इस तरह दिल्ली में दिवाली के दिन आग लगने की 257 कॉल सामने आईं. इनमें पटाखों से आग लगने की 24 घटनाएं हुईं. जबकि बाकी आग की घटनाएं अन्य चीजों की वजह से हुईं.

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ एके मलिक के मुताबिक, दिवाली के दौरान 8 नवंबर को दिल्ली फायर सर्विस को कुल 257 कॉल मिलीं. इनमें 214 कॉल सामान्य तौर पर आग लगने की थीं, जबकि 24 घटनाएं पटाखों से संबंधित थीं.

फायर चीफ एके मलिक ने बताया कि इन घटनाओं में एक मीडियम और दो मेजर कैटेगरी की कॉल शामिल थीं. आग की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत दर्ज हुई है, हालांकि यह मौत आग लगने की वजह से नहीं हुई. मौके से एक डीकंपोज्ड बॉडी भी बरामद हुई थी. इसके अलावा आगजनी के दौरान छह लोग घायल हुए, जबकि फायर फाइटिंग के दौरान दिल्ली फायर सर्विस के करीब पांच कर्मचारी भी मामूली रूप से घायल हुए. किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई. सभी को फर्स्ट एड दे दी गई है.

रात में ज्यादा आईं फायर कॉल

फायर चीफ के मुताबिक, दिवाली पर शाम से आग लगने की कॉल बढ़ने लगी थीं. बताया जा रहा है कि रात 6 बजे से रात के 12 बजे तक 178 कॉल आ चुकी थीं.

दिल्ली से बाहर भी भेजी गईं गाड़ियां

एके मलिक ने बताया कि दिवाली की रात जरूरत पड़ने पर दिल्ली फायर सर्विस की कुछ गाड़ियां सोनीपत भी भेजी गई थीं.

  1. * दिवाली पर 257 फायर कॉल
  2. * पटाखों से जुड़ी 24 घटनाएं
  3. * फायर फाइटिंग में 5 कर्मचारी घायल
  4. * 6 लोग नॉन-फेटल घायल
  5. * एक डीकंपोज्ड बॉडी बरामद

दि‍ल्‍ली में ब‍िना पटाखों के भी लगी भयंकर आग 

दिल्ली के नजफगढ़ के नांगली सकरावती इलाके में बनी एक गारमेंट फैक्ट्री में द‍िवाली की शाम आग लग गई. आग इतनी भीषण थी क‍ि उसे बुझाने में 25 दमकल की गाड़‍ियां भेजी गईं. इधर, नरेला में पेट में रॉकेट घुसने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई.

वीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में भी भयंकर आग लग गई. यहां नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भयानक लगने से काफी नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार यहां पर प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने का माल रखा जाता था. जिसमें लगी आग ने भयावह रूप ले लिया. एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़‍ियों के बाद आग पर काबू पाया गया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *