दिल्ली में जोरदार आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट, जाम में थमा पूरा एनसीआर

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में जोरदार आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट

Last Updated:

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हुई. बारिश और आंधी तूफान की वजह से सड़कों पर भारी जाम लग गई. कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की खबर आ रही है. आईएमडी के अनुसार, अभी दो से तीन घंटों तक बारिश और आंधी का दौर चलने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में भारी बारिश हो रही है.

delhi ncr thunderstrom: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. दिल्ली और आसपास के इलाकों आंधी-तूफान आने से लोगों का भारी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है. कई खास हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया. दिल्ली के कालिंदी कुंज, डीएनडी, महामाया फ्लाईओवर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली कैंट से लेकर राजौरी गार्डेन तक भारी जाम लग गया. वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव का सामना करना पड़ा.

बताते चलें कि भारी बारिश और आंधी तूफान की वजह से नोएडा और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक ज़रूरी लिंक कालिंदी कुंज में भी भारी जाम लगा हुआ है. एक ट्रैवलर ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दिया कि लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं और रेड लाइट वाले एरिया के पास जंक्शन पर कोई ट्रैफिक कर्मचारी तैनात नहीं था. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसका जवाब देते हुए लिखा, सरिता विहार सर्कल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बता दिया गया है. रिंग रोड पर, यात्रियों ने दिल्ली कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन और राजौरी गार्डन के बीच 30 से 40 मिनट की देरी की जानकारी दी.

जारी रहेगा आंधी-तूफान का दौर

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पश्चिम से पूरब की ओर तेज आंधी-तूफान चल रहा है. कई इलाकों में पेड़ और झोपड़ी गिरने की खखबर आ रही है. आईएमडी ने अपने लेटेस्ट ट्रेकिंग से बताया कि रडार तेज कन्वेक्टिव कोर (येलो/रेड जोन) दिखा रहा है. इसका मतलब हुआ कि हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना का संकेत हैं. यह गतिविधि अभी जारी है. आईएमडी की अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रह सकती है. लोगों को घर के अंदर रहने और खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *