34.43 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Maruti की सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹3,49,900 से शुरू

Last Updated:

अगर आप कम बजट में एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जो शानदार माइलेज देने के साथ फैमिली के लिए भी आरामदायक हो, तो Maruti Suzuki के पास कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. कंपनी की S-Presso से लेकर Alto K10, Celerio, Wagon R और Fronx तक अपनी अलग खूबियों के लिए जानी जाती हैं. इन कारों की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख है. जानिए किस कार में कितना माइलेज, कौन से फीचर्स और कितनी मिलती है कीमत.

Maruti Suzuki S-Presso: ये बोल्ड Mini SUV डिजाइन के साथ आती है, जिसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और बॉक्सी स्टांस मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,49,900 से शुरू होती है. कार के केबिन में यूनिक सेंटर-माउंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 7 इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. हाई सिटिंग पोजीशन के चलते इसमें शानदार विजिबिलिटी मिलती है और शहर के ट्रैफिक में इसे ड्राइव करना बेहद आसान रहता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. पेट्रोल पर ये 24 से 25.30 किमी/लीटर और सीएनजी में 32.73 किमी/किग्रा का माइलेज देती है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESP और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं.

Maruti Suzuki Alto K10: ये देश की सबसे किफायती और भरोसेमंद फैमिली हैचबैक में गिनी जाती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,69,900 से शुरू होती है. एक्सटीरियर में हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल और पपी-आई हेडलैम्प्स के साथ इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और स्लीक है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, कीलेस एंट्री और बेहतर केबिन स्पेस मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंजन सेटअप में 998cc का नेक्स्ट-जेन K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 PS पावर और 91 Nm टॉर्क देता है. ये कार मैनुअल और AGS दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में आती है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.39 से 24.9 किमी/लीटर और सीएनजी मॉडल 33.4 किमी/किग्रा तक का माइलेज निकालता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Celerio: इसका 3D ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड डिजाइन इसे काफी मॉडर्न, कर्व्ड और प्रीमियम लुक देता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4,69,900 से शुरू होती है. केबिन के अंदर अच्छा लेगरूम, 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और ट्विन-पॉड एनालॉग-डिजिटल क्लस्टर मिलता है. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन और पैसिव कीलेस एंट्री जैसे आरामदायक फीचर्स शामिल हैं.

मैकेनिकल मोर्चे पर इसमें 1.0 लीटर K10C डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 bhp पावर और 89 Nm टॉर्क पैदा करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है. सेलेरियो पेट्रोल में 25.24 से 26.68 किमी/लीटर और सीएनजी में 34.43 किमी/किग्रा का बेहतरीन माइलेज देती है. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट (AMT), ABS, EBD और इंजन इमोबिलाइजर शामिल हैं.

Maruti Suzuki Wagon R: टॉल-बॉय डिजाइन के लिए मशहूर मारुति वैगन आर का केबिन क्लास में सबसे ज्यादा हेडरूम और स्पेस देता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4,98,900 से शुरू होती है. इसके इंटीरियर में डुअल-टोन फिनिश, 7-इंच स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. आसान इनग्रेस-एग्रेस की वजह से ये परिवारों की पहली पसंद है.

ये कार 1.0-लीटर (67 PS) और 1.2-लीटर (90 PS) के दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिनमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प है. इसका 1.0 लीटर पेट्रोल मॉडल 24.35 से 25.19 किमी/लीटर और सीएनजी मॉडल 34.05 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.सेफ्टी के मामले में वैगन आर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं.

Maruti Suzuki Fronx: ये एक क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसका कूपे-स्टाइल रूफलाइन, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और स्प्लिट हेडलैम्प डिजाइन बेहद मस्कुलर दिखता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6,89,900 से शुरू होती है. इसका इंटीरियर डुअल-टोन ब्लैक-बरगंडी फिनिश में काफी रिच है, जिसमें 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस चार्जर और 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा मिलता है.

इंजन में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (90 PS) और 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट (100 PS) इंजन के विकल्प हैं. इसमें मैनुअल, AMT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं. ये पेट्रोल पर 20.01 से 22.89 किमी/लीटर और सीएनजी पर 28.51 किमी/किग्रा तक माइलेज देती है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड, ABS-EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *