बैंकॉक से दिल्‍ली एयरपोर्ट उतरी महिला, बैग में भर रखी थी एक करोड़ की 'मस्ती' वाली हरियाली, देखते ही अरेस्ट

होमताजा खबरDelhi

महिला ने बैग में भर रखी थी एक करोड़ की ‘मस्ती’ वाली हरियाली, देखते ही अरेस्ट

Last Updated:

बैंकॉक से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची एक महिला पैसेंजर को कस्टम्स ने ‘मस्‍ती वाली हरियाली’ के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला के ट्रॉली बैग से करीब 3 किलो मारिजुआना बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.04 करोड़ रुपये आंकी गई है.

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई महिला के पास से एक करोड़ की ‘मस्‍ती वाली हरियाली’ बरामद की गई है. (AI Image)

Delhi Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से एक महिला पैसेंजर को अरेस्‍ट किया गया है. यह महिला पैसेंजर बैंकॉक से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची थी. एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान, इस महिला पैसेंजर के बैग से ‘मस्‍ती’ वाली ऐसी हरियाली पकड़ी गई, जिसको देखते ही उसे अरेस्‍ट कर लिया गया. उसके बैग से बरामद मस्‍ती वाली इस हरियाली की कीमत करीब 1.04 करोड़ रुपए आकी गई है.

कस्‍टम के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, यह मामला मारिजुआना (गांजा) की तस्‍करी से जुड़ा हुआ है. यह महिला पैसेंजर 30 अक्टूबर को बैंकॉक से फ्लाइट नंबर TG 315 दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंची थी. इस महिला पैसेंजर को कस्‍टम टीम ने प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका था. इसके बाद उसे ग्रीन चैनल से अलग कर बैगेज की जांच के लिए भेजा गया. उसके ग्रे कलर के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए दो पॉलीथीन पाउच मिले.

दोनों पाउच में हरे रंग का हरियाली भरी हुई थी. जांच के बाद पाया गया कि यह हरियाली कुछ और नहीं, बल्कि मारिजुआना था. इसके बाद कस्टम्स ने बरामद मारिजुआना का वजन किया तो इसका कुल कुल वजन करीब 3 किलो पाया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.04 करोड़ रुपये आंकी गई है.

बैंकॉक से आई एक महिला पैजेंसर के कब्‍जे से एक करोड़ की कीमत की मारिजुआना बरामद की गई है.

एक करोड़ की ‘हरियाली’ लेकर पहुंची थी दिल्ली
कस्टम्स के अनुसार, महिला पैसेंजर जिस तरह से गांजे को बैग के अंदर छिपाकर लाई थी, उससे साफ है कि इसे सामान्य सामान की तरह दिल्ली लाने की कोशिश की गई थी. लेकिन प्रोफाइलिंग के दौरान कस्टम्स की नजर उस पर पड़ गई. बैग खुलते ही पूरा मामला सामने आ गया. करीब 3 किलो का मारिजुआना बरामद होने के बाद महिला पैसेंजर को हिरासत में ले लिया गया. कस्टम्स ने गांजे के साथ उसे छिपाने में इस्तेमाल किए गए सामान और पैकेजिंग को भी जब्त कर लिया है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई गिरफ्तार
कस्टम्स के अनुसार, महिला पैसेंजर ने एनडीपीएस एक्‍ट की धारा 8 का उल्लंघन किया है. उसके खिलाफ धारा 20, 23 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिला को 30 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे एनडीपीएस एक्ट की धारा 43(B) के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल कस्टम्स यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला के पास इतनी बड़ी मात्रा में मारिजुआना कहां से आया और बैंकॉक से दिल्ली तक इसे पहुंचाने के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *