ढिंचैक पूजा जल्द बनने वाली हैं मां, बेबी बंब किया फ्लॉन्ट, बच्चे के जन्म से पहले बोलीं- 'इट्स बेबी बॉय'

Last Updated:

वायरल सिंगर ढिंचैक पूजा जल्द मां बनने वाली हैं. उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है. करीब 6 महीने पहले उन्होंने सिंगर यवान से शादी की थी.

Image: Insta: dhinchakofficial

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से इंटरनेट पर वायरल होने वाली ढिंचैक पूजा इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने खुद प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है. ढिंचैक पूजा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.

इतना ही नहीं, ढिंचैक पूजा ने तो एक वीडियो भी पोस्ट किया जोकि उनके बेबी शावर का लग रहा है. इस वीडियो पर उन्होंने बेबी बॉय होने की ओर इशारा किया. दरअसल उन्होंने हाथ में बेबी बॉय का बेलून पकड़ा हुआ था. जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए कि उन्होंने पहले ही जेंडर कैसे रिवील कर दिया.

ढिंचैक पूजा बनने वाली हैं मां

वीडियो को पोस्ट करते हुए ढिंचैक पूजा ने बताया, ‘जल्द ही ढिंचैक पूजा का बेबी आने वाला है.’ वह वीडियो में गुलाबी रंग की ड्रेस में सजी-धजी नजर आ रही हैं. साथ ही पूरी साज सज्जा नजर आ रही हैं.

ढिंचैक पूजा की शादी
करीब 6 महीने पहले ही ढिंचैक पूजा ने सिंगर यवान संग शादी की थी. दोनों की मुलाकात इंटरनेट पर हुई थी और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब वह अपनी जिंदगी के नए चरण में प्रवेश कर रही हैं.

बिग बॉस में भी आई थीं ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा के कामकाज की बात करें तो उन्होंने दिलों का शूटर और सेल्फी मैंने ले ली आज जैसे गाने गाए. आगे फिर वह बिग बॉस 11 में भी आईं. हालांकि वह शो जीत नहीं पाई थीं. हालांकि अब तक वह कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *