दफ्तर छोड़कर सड़कों पर उतरे लोग, आखिर किसका पेट भर रहे हैं जनता के हक के सिलेंडर?

Last Updated:March 13, 2026, 16:47 IST

Noida Gas Cylinder Shortage: नोएडा के सेक्टर-41 स्थित मंगलम भारत गैस एजेंसी पर घरेलू उपभोक्ताओं का भारी आक्रोश फूटा है. सुबह 6 बजे से कतारों में लगे लोगों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे, जबकि मोबाइल पर ‘डिलीवरी सक्सेसफुल’ के फर्जी मैसेज आ रहे हैं. उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग और बुकिंग में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं. बिना गैस मिले घर के चूल्हे ठंडे पड़े हैं और प्रशासन मौन है.

Noida Gas Cylinder Shortage: हाईटेक सिटी नोएडा के सेक्टर-41 में घरेलू गैस उपभोक्ताओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है. सुबह 6 बजे से कतारों में खड़े लोग, ऑफिस से ली गई छुट्टी और खाली चूल्हों की तपिश ने जनता के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. मंगलम भारत गैस एजेंसी पर लगे धांधली और ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आलम यह है कि सिलेंडर हाथ में आया नहीं और मोबाइल पर ‘डिलीवरी सक्सेसफुल’ के मैसेज आ रहे हैं- यह खेल आखिर किसके इशारे पर हो रहा है?

सुबह 6 बजे से भूखे-प्यासे कतार में उपभोक्ता
नोएडा के सेक्टर-49 गेट के सामने का नजारा किसी आपदा जैसा है. यहां सैकड़ों उपभोक्ता सुबह 6 बजे से ही इस उम्मीद में खड़े हैं कि गैस की गाड़ी आएगी. आशा यादव और शैलेंद्र कुमार जैसे कई लोग अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर यहां पहुंचे हैं, लेकिन दोपहर के 1 बजने के बाद भी गाड़ी का कोई अता-पता नहीं है. उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी संचालक सिर्फ ‘इंतजार करो’ का रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं.

वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि वेट करना होगा, गाड़ी पहुंच जाएगी. लेकिन कब तक यह नहीं बताया गया है कि वेट कितना करें. कई-कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी हमें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है. नोएडा के सेक्टर 41 स्थित मंगलम भारत गैस सर्विस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला.

सिलेंडर भी नहीं पहुंचा और डिलीवरी का मेसेज आ गया
वही, बुकिंग करने आए कुछ लोगों का कहना है कि हमने अपना सिलेंडर बुक भी नहीं किया और उसके बावजूद भी बुक होने के बाद ऑटोमेटिक डिलीवरी भी हो गई. उपभोक्ताओं का कहना है कि हमें पता ही नहीं चला और शिकायत कर रहे हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं है. इन सभी उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार 2-3 दिन से हम चक्कर काट रहे हैं और गैस एजेंसी संचालक सुनने को तैयार नहीं है.

एजेंसी संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप
नोएडा के सेक्टर 41 स्थित मंगलम गैस सर्विस एजेंसी पर यह गड़बड़ी देखने को मिली है, उपभोक्ताओं को कहना है कि हमारे सिलेंडर हमने बुक किया और किसी किसी ने तो बुक भी नहीं किया सिलेंडर डिलीवर हो गया है दिख रहा है अभी सिलेंडर कौन ले गया. एजेंसी संचालकों के पास इसका जवाब ही नहीं है. इससे बड़ी गड़बड़ी क्या होगी. वही हमने इस गैस एजेंसी मालिक से बात करी तो उन्होंने बताया कि हम गैस लगातार भेज रहा है और बुकिंग के एक दिन बाद गैस सबको पहुंच रही है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

March 13, 2026, 16:47 IST

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *