दिल्‍ली से कोलकाता जाने वाली ज्‍यादातर ट्रेनें फुल, चुनाव या और कोई है इसकी वजह

Last Updated:March 17, 2026, 14:02 IST

दिल्ली से कोलकाता जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं. प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. वेटिंग लिस्‍ट भी लंबी हो गयी है. स्कूल परीक्षाओं के बाद छुट्टियों और शाही समारोह के कारण भीड़ बढ़ी है. सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है. लोग तत्‍काल खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रीमियम ट्रेनों के अलावा मेल एक्‍सप्रेस में भी फुल हैं सीटें.

नई दिल्ली. दिल्ली से कोलकाता जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं. प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. वेटिंग लिस्‍ट भी लंबी हो गयी है. पश्चिम बंगाल जाने वाले लोग अब तत्‍काल खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वो सुविधाजनक तरीक से सफर कर सकें. इस सप्‍ताह चलने वाली ज्‍यादातर ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. आखिर इसकी वजह क्‍या है, आइए जानते हैं.

दिल्‍ली से पश्चिमी बंगाल की ओर जाने रोजाना करीब 15 ट्रेनें चलती हैं. ट्रेनों में इस सप्‍ताह ज्‍यादातर ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. प्रीमियम ट्रेनों के अलावा एक्‍सप्रेस ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्‍ट चल रही है.
उत्‍तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेनों में अचानक भीड़ होने की वजह स्‍कूलों की परीक्षा खत्‍म होना और शाही समारोह है. स्‍कूलों में परीक्षा के बाद नए सेशन शुरू होने में थोड़ा गैप रहता है. इस दौरान तमाम पैरेंट्स गांव-घर जाने का प्‍लान बना लेते हैं. तमाम ऐसे भी होंगे जिन्‍होंने घूमने का प्‍लान बनाया होगा. ज्‍यादातर स्‍कूलों में नया सेशन अप्रैल से शुरू होता है, इस बीच हफ्ते दस की दिन छु‍ट्टी मिल गयी है.

कुछ ऐसे लोग भी होंगे, जिसने परिजन या रिश्‍तेदार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे होगे और चुनाव की डेट घोषित होने के बाद वे भी जा रहे होंगे. इन वजहों से ट्रेनों में भीड़ चल रही है. रेलवे ने कहा है कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल भी तेजी से बुक हो रहे हैं. पश्चिमी बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में तत्‍काल टिकटों की बुकिंग भी तेजी से चल रही है.

पश्चिमी बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

  • सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (12314) में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी सभी क्‍लास में वेटिंग लिस्‍ट 50 से ज्यादा है. कंफर्म होने की उम्मीद बहुत कम है.
  • हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12302) में भी वेटिंग लिस्‍ट चल रही है.
  • पूर्वा एक्सप्रेस (12304) स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग लिस्ट 100 से ऊपर है. कंफर्म होने की संभावना बहुत ही कम है.
  • नेताजी एक्सप्रेस (12312) में स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग लिस्‍ट चल रही है.
  • दुरंतो एक्सप्रेस 12260 सियालदह दुरंतो में सेकेंड एसी और थर्ड एसी में वेटिंग लिस्‍ट चल रही है.
    इनता ही नहीं दूसरे मेल एक्‍सप्रेस में भी वेटिंग लिस्‍ट चल रही है.

Location :

Kolkata,West Bengal

First Published :

March 17, 2026, 14:02 IST

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *