अब नहीं आएंगे पानी के गलत बिल, 35 लाख कंज्यूमर का होगा e-KYC, यमुना की सफाई के लिए DJB का नया मास्टरप्लान

होमताजा खबरDelhi

DJB का प्लान: अब नहीं आएंगे पानी के गलत बिल, 35 लाख कंज्यूमर का होगा e-KYC

Last Updated:

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली की जनता ईमानदारी से अपना बिल भरना चाहती है, लेकिन सिस्टम की खामियों के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है. इस नई डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था से बिलिंग विवाद पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली के सभी पानी उपभोक्ताओं का डिजिटल रिकॉर्ड 6 महीने में अपडेट हो जाएगा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने राजधानी के लोगों को पानी के गलत बिलों, खराब मीटरों और सीवर की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एक व्यापक सुधार अभियान की शुरुआत की है. जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनता की रोज़मर्रा की परेशानियों को दूर करने के लिए कई अहम और बड़े बजट वाली परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.

DJB के नए सुधार अभियान की 3 सबसे बड़ी बातें:
35 लाख उपभोक्ताओं का होगा e-KYC: पानी के गलत बिलों की शिकायतों को खत्म करने के लिए DJB ने अगले 6 महीनों में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से घर-घर जाकर e-KYC और डिजिटल डेटा अपडेट करने का फैसला किया है. फोटो के साथ तकनीक आधारित (GPS टैगिंग) मीटर रीडिंग की जाएगी ताकि सटीकता बनी रहे. प्रूफ ऑफ डिलीवरी (PoD) के साथ समय पर बिलों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा.

किराड़ी इलाके में सीवर क्रांति: राजधानी के जिन इलाकों में अब तक सीवर की सुविधा नहीं थी, वहां हाउस सर्विस सीवर कनेक्शन (HSSC) को मंजूरी दी गई है. इससे प्रताप विहार (4.30 लाख लोग), प्रेम नगर (1.45 लाख लोग) और भाग्य विहार (1.5 लाख लोग) की दर्जनों कॉलोनियों को सीधा फायदा मिलेगा.

यमुना की सफाई के लिए नया एक्शन प्लान: यमुना नदी में गिर रहे गंदे पानी को स्रोत पर ही रोकने के लिए दो प्रमुख परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है. इनमें 71.12 करोड़ रुपये की लागत से ‘दिल्ली गेट नाले’ में इन-सीटू वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और वजीराबाद बैराज के ऊपर पोंडेज एरिया का पुनर्जीवन शामिल है.

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली की जनता ईमानदारी से अपना बिल भरना चाहती है, लेकिन सिस्टम की खामियों के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है. इस नई डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था से बिलिंग विवाद पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद है.

About the Author

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *