दिल्ली के बेस्ट AI कोर्सेसः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बनाना है करियर? यहां देखें टॉप संस्थानों की लिस्ट

Last Updated:

Artificial Intelligence Undergraduate Courses: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग तरह की पढ़ाई हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत, खासकर दिल्ली के कई प्रमुख संस्थानों ने भी कई AI कोर्स शुरू किए हैं, जो देश के अन्य संस्थानों के कोर्सेज के मुकाबले बेहतर माने जा रहे हैं. जानिए इन टॉप कोर्सेस की पूरी जानकारी.

देश में सबसे बेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स दिल्ली का आईआईटी इंस्टिट्यूट करवाता है. आईआईटी दिल्ली B.Tech के कोर्स के साथ कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स ऑफर करता है. जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और डाटा साइंस जिसे पढ़ने के लिए काफी छात्र उत्साहित रहते हैं और इस पूरे कोर्स की अवधि 4 साल की होती है.

दिल्ली का दूसरा सबसे बेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अंडरग्रैजुएट कोर्स इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली करवाता है. जिसमें वह B.Tech कंप्यूटर साइंस कोर्स ऑफर करता है जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कि कई चीज़ें पढ़ाई जाती हैं. यह कोर्स 4 साल की अवधि का होता है, जिसमें जितनी भी चीज़ें पढ़ाई जाती हैं सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मद्देनज़र रखते हुए पढ़ाई जाती हैं.

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली के उन इंस्टीट्यूट्स में से एक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सबसे महत्वपूर्ण कोर्स B.Tech इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग करवाता है, जिसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी हुई कई चीजों को पढ़ता भी है और उनके प्रैक्टिकल भी करवाता है. इस कोर्स की अवधि 4 साल की रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन दिल्ली कि उन कुछ यूनिवर्सिटीज में से एक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ऊपर एक प्रमुख कोर्स करवाते हैं जिसका नाम B.Tech इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस है.

देश की टॉप यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक ऐसा कोर्स करवाती है जिसे करने के लिए छात्र देश के हर राज्य से दिल्ली आते हैं. इस कोर्स का नाम B.Tech इन रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है जिसमें खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी हर एक चीज़ पढ़ाई जाती है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी मे बी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक महत्वपूर्ण कोर्स करवाया जाता है जिसे B.Sc कंप्यूटर साइंस ऑनर्स कहा जाता है. इस कोर्स में भी एडमिशन लेने के लिए देशभर से छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में आवेदन करते हैं. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े बाकी कॉलेज में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जुड़े कुछ ऐसे कोर्स करवाए जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *