नोएडा-ग्रेटर नोएडा 45 मीटर चौड़ी रोड पर ब्रेक! जानिए किन जगहों पर अटका काम, कब मिलेगी राहत?

Last Updated:

Noida-Greater Noida Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क को बनाने में पांच जगह रुकावट है. इसके लिए अगले महीने से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. इसको लेकर नोएडा के सीईओ ने भूलेख विभाग को निर्देश जारी किए हैं. आइए जानते हैं सबकुछ…

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे. (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है. अब उसने समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. नोएडा से ग्रेनो तक ले जाने में 5 जगह रुकावट है. यह सड़क कई स्थानों पर अधूरी पड़ी है, जिससे इसका पूरा लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है. अब प्राधिकरण ने इन बाधाओं को दूर करने के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू करने का फैसला लिया है.

हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने इस परियोजना की समीक्षा बैठक की. बैठक में भूलेख विभाग ने जानकारी दी कि जिन स्थानों पर सड़क अधूरी है, वहां जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा. इस सड़क के पूरा होने से एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा 45 मीटर सड़क अपडेट

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण चल रहा है.
  • सड़क अभी पांच जगहों पर अधूरी है क्योंकि जमीन अभी तक नहीं मिली है.
  • नोएडा प्राधिकरण अगले महीने किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
  • सड़क बनने से एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और नया संपर्क मार्ग मिलेगा.
  • नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के मद्देनजर निर्माण तैयारियों को तेज किया गया है.

वर्तमान में यह सड़क पांच स्थानों पर अधूरी है. नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने पर सेक्टर-159 के पास लगभग 230 मीटर सड़क नहीं बनी है. इसके अलावा मोहियापुर और असदुल्लापुर गांव के सामने सेक्टर-163 से 167 के बीच दो स्थानों पर 45 मीटर और 75 मीटर का हिस्सा अधूरा है. सेक्टर-143 बी के सामने भी करीब 75 मीटर सड़क का निर्माण बाकी है. वहीं ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने पर सेक्टर-146 के पास लगभग 234 मीटर सड़क अधूरी है. सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के आगे एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड भी पूरी नहीं हो पाई है.

  1. 45 मीटर सड़क निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के दबाव को कम करना और नया संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना.
  2. सड़क किन सेक्टरों में अधूरी है?
    सेक्टर-159, 163-167, 143 बी, 146, और 125 (एमिटी यूनिवर्सिटी के पास).
  3. सड़क निर्माण की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
    अगले महीने से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी.
  4. गढ़ी चौखंडी में सड़क निर्माण की लागत और लंबाई कितनी है?
    लगभग 37.89 लाख रुपये की लागत से 600 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग रोड बनेगी.
  5. सड़क बनने से स्थानीय लोगों को क्या लाभ होगा?
    एक्सप्रेसवे पर जाम कम होगा, नया संपर्क मार्ग मिलेगा, और कॉलोनियों की लंबित मांग पूरी होगी.

प्राधिकरण का मानना है कि नोएडा एयरपोर्ट के आगामी उद्घाटन को देखते हुए इस सड़क का पूरा होना और भी जरूरी हो गया है. इससे भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. इसी क्रम में स्थानीय विकास कार्यों को भी गति दी जा रही है. शनिवार को विधायक पंकज सिंह ने गढ़ी चौखंडी में पुस्ता से श्मशान घाट तक 600 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया. इस सड़क के निर्माण पर लगभग 37.89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके साथ जल निकासी के लिए नालों का भी निर्माण होगा. यह परियोजना स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *