Delhi Aaj Ka Mausam: बादलों की जबरदस्त वापसी… आंधी-तूफान के साथ दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश शुरू

होमताजा खबरDelhi

बादलों की जबरदस्त वापसी… आंधी-तूफान के साथ दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश शुरू

Last Updated:

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ झमाजम बारिश शुरू हो गई है. इससे मौसम सुहावना हो गया है. वहीं, दिल्ली एनसीार का अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है. वहीं, बारिश के बाद दिल्ली के मौसम में भारी परिवर्तन की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. इसके साथ ही जगह-जगह बारिश हो रही है, जिस वजह से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. हालांकि रविवार को काफी तेज धूप रही. यही वजह है कि दो दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. वहीं, अब बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस आ पहुंचा है. बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर बाद मौसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है. इसके बाद फिर से मौसम सुहावना हो जाएगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों और विभाग की ओर से जो मौसम का नया पूर्वानुमान आया था. उसके मुताबिक 23 मार्च यानी को बारिश होगी. जो सुबह से हो रही है. आसमान में काले घनघोर बादल छाए हुए हैं.

दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है

इसके अलावा आज अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस करीब रहने का पूर्वानुमान है. बारिश के बाद मौसम हल्का ठंडा हो जाएगा. हो सकता है तापमान में मामूली गिरावट भी हो.

• भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 मार्च से लेकर 28 मार्च तक के मौसम का भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है. जिस पर नजर डालें तो फिलहाल अब अधिकतम तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. 15 मार्च से दिल्ली एनसीआर में मौसम लगातार सुहावना बना हुआ था.

पहले 15 मार्च को बारिश हुई. फिर 18, 19 और 20 तीन दिन लगातार रुक रुक कर आंधी-तूफान आया और हल्की बारिश की वजह से मौसम बेहद सुहावना और ठंडा हो गया था. लोगों को चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब फिलहाल एक बार फिर से 29 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.

• 28 मार्च तक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक चल जाएगा. हालांकि एक राहत भरी खबर यह रहेगी कि इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. यानी 29 मार्च से लेकर 28 मार्च तक अधिकतम तापमान सिर्फ 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली  29/15 139
नोएडा  28/18 109
गाजियाबाद  27/17 143
गुड़गांव  28/18 136
ग्रेटर नोएडा  28/18 130
ग्रेटर नोएडा 28/18 131

नोट- ( ये आंकड़े सोमवार के हैं )

वहीं, दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और हवाएं लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिस वजह से 28 मार्च तक अभी दिल्ली एनसीआर में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती हुई नजर नहीं आ रही है और ना ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बहुत बढ़ोतरी ही नजर आ रही है. कह सकते हैं कि 28 मार्च तक अभी फिलहाल लोगों को राहत रहेगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *