पाक फैमिली ने देखी 'धुरंधर 2', 'मेजर इकबाल' को बताया सच्चा देशभक्त, थिएटर के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सरहद पार से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. खबर है कि एक पाकिस्तानी परिवार ने इसे देखा और थिएटर से बाहर निकलते ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. हैरान की बात यह है कि इस परिवार ने फिल्म में मेजर इकबाल के किरदार की जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार कहता है कि उसने फिल्म देखते वक्त अक्षय खन्ना को बहुत मिस किया. भारत में जहां फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं पाकिस्तान में इस तरह के रिएक्शन ने नई चर्चा छेड़ दी है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. बॉक्स ऑफिस पर हर दिन फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई हो रही है. हालांकि, रणवीर सिंह की इस फिल्म को पाकिस्तान सहित 6 खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है, जिनमें सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है. वीडियो में एक पाकिस्तानी परिवार फिल्म देखने के बाद थिएटर के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता दिख रहा है. ‘धुरंधर 2’ को लेकर यह रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि थिएटर के बाहर पाकिस्तानी फैमिली नजर आ रही है. रिव्यू देते हुए सभी सबसे पहले ‘धुरंधर 2’ की आलोचना करते हैं. लेकिन उन्होंने मेजर इकबाल कैरेक्टर की तारीफ की, जिसे फिल्म में अर्जुन रामपाल ने निभाया है. वो बोलते हैं कि मेजर इकबाल सच्चा पाकिस्तानी है सच्चा देशभक्त है. इसके बाद सभी कैमरे के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर 2’ देखते वक्त उन्हें अक्षय खन्ना को बहुत ज्यादा मिस किया.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *