Last Updated:
UPSC Interview Tips: UPSC इंटरव्यू के संबंध में बहुत सामान्य लेकिन बहुत महत्वपूर्ण यह है कि यूपीएससी इंटरव्यू रूम के अंदर कैसे आना है और वहां रखी गई कुर्सी पर कैसे बैठना है. यह चीज़ इसलिए और भी ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इंटरव्यू के दौरान इन बातों को ध्यान में रखते हुए आपको अंक दिए जाते हैं. इस बार के टॉपर ने इसके बारे में क्या कहा, आपको जरूर जानना चाहिए.
दिल्ली: यूपीएससी के इंटरव्यू को लेकर आमतौर पर कई चर्चाएं होती हैं. हर किसी उम्मीदवार का यूपीएससी इंटरव्यू का अनुभव भी अलग होता है. इसलिए आप लोगों ने यह जरूर देखा होगा कि यूपीएससी इंटरव्यू को लेकर कई सारी अलग-अलग चीजें निकल कर सामने आती रहती हैं. वहीं इन सभी बातों में एक बात है जो यूपीएससी इंटरव्यू के संबंध में बहुत सामान्य लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है. वह यह है कि यूपीएससी इंटरव्यू रूम के अंदर कैसे आना है. वहां रखी गई कुर्सी पर कैसे बैठना है. यह चीज इसलिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. क्योंकि इंटरव्यू के दौरान इन बातों को ध्यान में रखते हुए आपको अंक दिए जाते हैं. इन्हीं पहलुओं पर आपसे सवाल भी पूछे जा सकते हैं. मिलिए शाहरुख खान से जिन्होंने करीब 2 से 3 बार यूपीएससी का इंटरव्यू दिया है. जब हमने इन सभी सवालों के बारे में पूछा तो उन्होंने क्या बताया?
UPSC इंटरव्यू में अंदर आने से पहले क्या अनुमति लेनी चाहिए?
इस बार यूपीएससी में 575वीं रैंक हासिल करने वाले शाहरुख खान से हमने यह सवाल पूछा कि क्या यूपीएससी इंटरव्यू रूम में अंदर जाने से पहले परमिशन मांगनी चाहिए या नहीं. इसके जवाब में शाहरुख का कहना था कि वह कम से कम तीन बार इंटरव्यू दे चुके हैं और तीनों बार उन्हें कभी भी इंटरव्यू रूम के दरवाजे पर खड़े होकर परमिशन मांगने की जरूरत नहीं पड़ी. उनका कहना था कि आप जैसे ही दरवाजे पर जाते हैं, इंटरव्यूअर्स में से कोई न कोई आपको अंदर आने के लिए कह ही देता है और आपको परमिशन मांगने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन उनका कहना था कि यदि कोई इंटरव्यूअर आपको अंदर आने को नहीं कह रहा है या फिर उनकी नजर आप पर नहीं पड़ी है, तो आपको ‘Excuse me, sir and ma’am’ बोलकर अंदर आने की परमिशन मांग लेनी चाहिए, क्योंकि इससे एक अच्छा इंप्रेशन भी पड़ेगा और जनरल एथिक्स भी यही हैं.
UPSC इंटरव्यू में कुर्सी पर बैठने से पहले क्या अनुमति लेनी चाहिए?
शाहरुख से जब हमने यह पूछा कि इंटरव्यू रूम में जो कुर्सी होती है, जहां उम्मीदवार को बैठना होता है, उस पर बैठने से पहले क्या परमिशन लेनी चाहिए या नहीं? तो इसके जवाब में शाहरुख का कहना था कि आमतौर पर आपको कमरे में आते ही कुर्सी पर बैठने के लिए कह दिया जाता है. लेकिन यदि किसी कारणवश आपसे नहीं कहा गया है तो आपको खड़े रहकर इंतजार करना चाहिए. न तो कुछ बोलना चाहिए और न ही कोई परमिशन मांगनी चाहिए. हालांकि उनका कहना था कि इंटरव्यू रूम में प्रवेश करते ही आपको सभी को ग्रीट जरूर करना चाहिए. आगे उनका कहना था कि तभी ग्रीट के बाद आपको कुर्सी पर बैठने के लिए कह दिया जाएगा. लेकिन अगर ही नहीं कहा जाता है तो इंटरव्यूअर्स के बोलने का इंतजार करें. शाहरुख का अंत में यह भी कहना था कि इंटरव्यू में इस बात का भी खास ध्यान रखें कि इंटरव्यूअर्स के द्वारा जो प्रश्न पूछा गया है उसका कितना जवाब देना है. कहां तक देना है. क्योंकि शाहरुख का कहना था कि आपको क्या बोलना है यह तो आपको पता होना ही चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ यह भी जरूर पता होना चाहिए कि आपको कितना बोलना है और क्या नहीं बोलना है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
