विधायक ने बेटे की शादी में ल‍िया सिर्फ 1 रुपये का कन्‍यादान, कहा-बेटी से बढ़कर कोई धन नहीं होता

Last Updated:

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बेटे की शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ कदम उठाते हुए सिर्फ 101 रुपये का कन्यादान लिया. उन्होंने कहा, बेटी से बढ़कर कोई धन नहीं होता.

एमएलए नंद क‍िशोर गुर्जर के बेटे की शादी में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह.

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दहेज प्रथा के ख‍िलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. 16 फरवरी को जब उनके बेटे नागेश गुर्जर की शादी  रिस्तल निवासी डॉ. पूजा कसाना के साथ हुई तो नंदकिशोर गुर्जर ने बेटी के रूप में पूजा को अपनाते हुए कन्यादान के रूप में केवल 101 रुपए स्वीकार किए.

इस अवसर पर आसपास के गांवों के गणमान्य लोगों के साथ-साथ कई राजनैतिक दिग्गज भी मौजूद रहे. विधायक ने कहा, बेटी से बढ़कर कोई धन नहीं होता. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह 101 रुपए भी वह समाज के मान-सम्मान के लिए स्वीकार कर रहे हैं, अन्यथा उन्होंने तो अपने बेटे के लिए केवल घर बसाया है। विधायक की इस पहल की सभी ने सराहना की.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि कसाना, बैसला सहित सभी 36 बिरादरियों को दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. विधायक की यह पहल सभी 36 बिरादरियों में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग उनकी इस पहल की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं.

बता दें कि पुत्र नागेश गुर्जर के रिश्ते के समय ही विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा था कि विवाह एक रुपए में होगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें बेटी पसंद है, दहेज नहीं. 22 फरवरी को पूजा और नागेश के विवाह के बाद विधायक नंदकिशोर की तरफ से एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *