Last Updated:
आपका पासपोर्ट आवेदन करने के बाद अटक गया है. आपको पता नहीं चल रहा है कि किस वजह से रोका गया है. आप इंतजार कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन कर रहा है.
आईएफएस अनुज स्वरूप ने बताया कि ऐसे मामलों के लिए मंगलवार को लोक अदालत लगाई जा रही है.
गाजियाबाद. अगर आपका पासपोर्ट आवेदन करने के बाद अटक गया है. आपको पता नहीं चल रहा है कि किस वजह से रोका गया है. आप इंतजार कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन कर रहा है. इसमें आवेदन के बाद रुकी पासपोर्ट की फाइलों का निपटान किया जाएगा.
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आईएफएस अनुज स्वरूप सपोर्ट के अनुसार यह विशेष लोक अदालत 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को शाम 3 बजे से 5 बजे तक लगेगी. आफिस के कमरा नंबर 320 में होने वाली इस लोक अदालत में खुद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकाराी आवेदकों से मिलेंगे. अधिकारी आवेदकों की समस्याएं सुनेंगे और उसी दिन उनकी फाइलों का निस्तारण करेंगे.
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है जिससे पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिले. पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि समय की सीमा को देखते हुए इस लोक अदालत में केवल 50 आवेदकों की फाइलों पर ही काम किया जाएगा.
आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज (मूल और फोटोकॉपी) साथ लेकर आएं. इससे काम तेजी से पूरा हो सकेगा. यह लोक अदालत खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लोगों के िलए बहुत ही अच्छी है. यह पहल उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जिनकी पासपोर्ट फाइल महीनों से अटकी हुई है. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार सरकार का उद्देश्य है कि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है. इस लोक अदालत के जरिए लंबित फाइलों को जल्दी निपटाने का प्रयास किया जा रहा है. अगर आपका पासपोर्ट आवेदन लंबित है तो 24 मार्च को शाम 3 से 5 बजे के बीच पासपोर्ट कार्यालय हापुड़ चुंगी, कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद पहुंचें और मौके पर उसका समधान कराकर पासपोर्ट की बनाने की प्रक्रिया शुरू कराएं .
