गोरखपुर,दिल्‍ली और बिहार की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों का टाइमिंग चेंज, चेक करें

Last Updated:

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कानपुर और गोरखपुर छपरा सेक्शन में निर्माण और सिग्नलिंग कार्य से कई ट्रेनों का समय बदला और मार्ग डायवर्ट हुआ है. वहीं बिहार के कई शहरों और दिल्‍ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बदला हुआ है.

परेशानी से बचने के लिए शेड्यूल देखकर घर से निकलें.

नई दिल्‍ली. गोरखपुर, दिल्ली और बिहार के कई शहरों की ओर जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का समय बदल जाएगा. रेलवे ने दो अलग-अलग रेल सेक्‍शन पर निर्माण और सिग्नलिंग के काम के चलते ट्रेनों को रोके जाने और कुछ का मार्ग बदलने का फैसला किया है. यात्री अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की का शेड्यूल जरूर चेक कर लें और परेशानी से बचें. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को पूर्व में इसकी सूचना दे दी है.

मुख्‍य जनंसपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर रेल खंड पर लालपुर, पामां और रसूलपुर गोगामऊ स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम 28 मार्च तक चलेगा. इस दौरान ट्रेन ऑपरेशन इफेक्‍टे रहेगा, लेकिन किसी भी ट्रेन को रद्द या डायवर्ट नहीं किया गया है. कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा.

गाड़ी संख्या 07338 गाजीपुर सिटी-हुबली एक्सप्रेस को 26 मार्च को 30 मिनट रोका जाएगा. गाड़ी संख्या 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर को 28 मार्च को 45 मिनट रोका जाएगा. वहीं गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को 28 मार्च को 35 मिनट रोका जाएगा. अन्य मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को भी जरूरत अनुसार रास्ते में रोका जा सकता है.

इसी तरह गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर मैरवा-बनकटा स्टेशनों के बीच क्रासिंग संख्या 101 पर लिमिटेड हाइट सब-वे के निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा. इसके चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा और कई ट्रेनों को नियंत्रित (रोका) किया जाएगा. 30 मार्च को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है. यह ट्रेन अब सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट रूट से चलेगी. 30 मार्च को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष 15 मिनट, 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 35 मिनट और 55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर 30 मिनट रोकी जाएगी.

31 मार्च को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 5 मिनट और 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 मिनट रोकी जाएगी. 3 अप्रैल को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 25 मिनट, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 20 मिनट और 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष 25 मिनट रोकी जाएगी. 4 अप्रैल को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 45 मिनट, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 35 मिनट, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष 20 मिनट और 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 मिनट रोकी जाएगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *