कहीं सफेद बोरे में तो कहीं बंद फ्लैट में, दिल्ली में अलग-अलग जगह से मिलीं वो 3 लाशें किनकी हैं?

होमताजा खबरDelhi

कहीं सफेद बोरे में तो कहीं बंद फ्लैट, दिल्ली में अलग-अलग जगह से मिलीं 3 लाशें

Last Updated:

दिल्ली में एक दिन में मर्डर मिस्ट्री और सनसनी मच गया. मोती नगर इलाके में रामा रोड पर एक फैक्ट्री के बाहर सफेद प्लास्टिक के बोरे में बंद एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं, दूसरी ओर द्वारका इलाके के एक बंद फ्लैट के भीतर दो लोगों के शव बरामद हुए हैं. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के जरिए सच का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (प्रतीकात्‍म्‍क तस्‍वीर)

Delhi Crime News: दिल्ली में एक ही दिन में तीन लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. एक मामला पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर की है जहां एक व्यक्ति का शव कूड़े की बोरे में मिला, वहीं दूसरा मामला द्वारका का है जहां एक फ्लैट के भीतर से दो शव बरामद किए गए हैं. इन घटनाओं ने पूरी दिल्ली में सनसनी फैला दी है.

दिल्ली पुलिस के पास मोती नगर थाने में एक पीसीआर कॉल आई. कॉलर शंकर नाम का एक सिक्योरिटी गार्ड था, जो रामा रोड, प्रेम नगर फाटक के पास एक फैक्ट्री में काम करता है. शंकर ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री के गेट के सामने एक बड़ा सफेद प्लास्टिक का बैग पड़ा है, जिसे रस्सी से बांधा गया है और उसमें से भयंकर दुर्गंध आ रही है. गार्ड ने बताया कि पिछली रात यानी 3 अप्रैल को मच्छर अधिक होने के कारण वह कहीं और सोने चला गया था, लेकिन जब वह सुबह 7:30 बजे वापस लौटा तो उसने यह संदिग्ध बैग देखा.

पुलिस की छानबीन

मौके पर पहुंची क्राइम और एफएसएल (FSL) टीम ने जब बैग खोला, तो उसमें लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली. मृतक ने नीली जींस और पीच रंग की पूरी बाजू की शर्ट पहनी हुई थी. शव पर शुरुआती तौर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत की वजह को लेकर रहस्य गहरा गया है. फिलहाल शव को पहचान के लिए डीडीयू (DDU) अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

बंद फ्लैट में दो लाशें, कोई निशान नहीं

अभी पुलिस मोती नगर की गुत्थी सुलझा ही रही थी कि द्वारका इलाके से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. यहाँ एक फ्लैट के अंदर से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. मृतकों की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है.

किन मुद्दों पर हो रही है जांच

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फ्लैट के अंदर मिले दोनों शवों पर किसी भी तरह की चोट या गला घोंटने के निशान नहीं मिले हैं. दरवाजा अंदर से बंद था या बाहर से, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि यह मामला जहरीले पदार्थ के सेवन का हो सकता है या फिर कुछ और, लेकिन असली सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

दोनों ही मामलों में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मोती नगर में पुलिस फैक्ट्री के आसपास लगे सीसीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि शव वाला बैग वहां कौन और कब फेंक कर गया. वहीं द्वारका में मृतकों के मोबाइल फोन और पिछले कुछ घंटों की गतिविधियों की जांच की जा रही है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *