Last Updated:
Delhi Bikaner House: दिल्ली के बीकानेर हाउस में राजस्थान उत्सव का मुफ्त प्रवेश चल रहा है. यहां आप कला, ज्वेलरी, लोक संगीत, नृत्य और दाल बाटी चूरमा जैसे व्यंजनों से मिनी राजस्थान बना है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
अगर आप इस वीकेंड दिल्ली में कुछ अनोखा करना चाहते हैं तो राजधानी में स्थित बीकानेर हाउस इन दिनों रंगों, खुशबू और परंपराओं से सराबोर है. इसकी वजह यह है कि यहां राजस्थान उत्सव चल रहा है, जो आपको राजस्थान की कला, संस्कृति और जायकों का अनुभव एक ही जगह पर करने का एक अनोखा अवसर दे रहा है.
इस उत्सव में राजस्थान के अलग-अलग शहरों से आए कार्यक्रमों ने अपने हाथों से बने सामान की प्रदर्शनी लगाई हुई है. यह रंग-बिरंगी, पेंटिंग्स, पारंपरिक ज्वेलरी लकड़ी का काम और खूबसूरत कपड़े लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. लोगों ने सिर्फ इन चीजों को देख रहे हैं. बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं. इसके अलावा यहां आपको न केवल राजस्थान की कला और संस्कृति, बल्कि अन्य राज्यों की कला और संस्कृति का भी अनुभव करने का अवसर मिलता है.
इसके अलावा इस फ़ेस्टिवल में आपको न सिर्फ़ प्रदर्शनियां देखने को मिलेंगी. बल्कि इसका फ़ूड ज़ोन भी आने वाले लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां मिलने वाले खाने के आइट जैसे दाल बाटी चूरमा से लेकर गट्टे की सब्ज़ी और राजस्थान की दूसरी स्वादिष्ट चीज़ें इतने ज़्यादा और अलग-अलग तरह के हैं कि आप सिर्फ़ खाने और घूमने-फिरने में ही घंटों बिता सकते हैं. मिठाइयों के लिए भी एक खास सेक्शन बनाया गया है. दिल्ली के लोगों के लिए, खाने का यह अनुभव सचमुच बहुत ही अनोखा और खास साबित हो रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खाने-पीने की स्वादिष्ट चीज़ों के अलावा, इस उत्सव में लोक संगीत और नृत्य प्रदर्शन भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकार यहां शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यहां का माहौल और भी ज़्यादा जीवंत हो उठा है. लोग इन कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं, और साथ ही अपने फ़ोन में इन पलों को कैद भी कर रहे हैं. यहां आपको राजस्थान की कला और इस जगह का असली सार देखने को मिलेगा.
यहां परिवार दोस्तों युवा सभी बड़ी संख्या में पहुंचे खासकर वीकेंड पर यहां पर भारी भीड़ भी देखने को मिली कई लोग तो इसे मिनी राजस्थान भी कह रहें है. क्योंकि यहां हर चीज में राजस्थान की झलक साफ नजर आ रही है. इतना ही नहीं, लोकल 18 से बात करते हुए आयोजकों ने बताया कि यहां पर जो कारीगर आए हैं. वह अपनी कला और लोगों से सीधा जोड़ने का मौका भी उन्हें दिया जा रहा है.
सबसे खास बात यह है कि दिल्ली में स्थिर बीकानेर हाउस में चल रहे राजस्थान उत्सव सभी के लिए फ्री है यानी कि यहां पर एंट्री करने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा तो अगर आप भी दिल्ली में हैं और दिल्ली में रहते हुए राजस्थान की संस्कृति को सामने से देखना चाहते हैं और यहां के मशहूर व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो एक बार इस उत्सव में जरूर शामिल हो.
