Last Updated:
Delhi Meerut NH58 Highway Traffic Alert News: सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से दिल्ली से मेरठ की दूरी कम करने के साथ अन्य प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जा रहा है. इसमें मेरठ से आगे देहरादून तक जाने में भी सफर को आसान करने की योजना है. मगर, दिल्ली-मेरठ एनएच 58 का जाम लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई थी, जो अब दूर हो चुकी है.
दिल्ली-मेरठ एनएच 58 पर नहीं मिलेगा ट्रैफिक. (एआई तस्वीर)
गाजियाबाद: यूं तो दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली आने जाने वालों के लिए नमो भारत ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. मगर, आज भी एक बड़ा तबका दिल्ली-मेरठ एनएच 58 का आवागमन के लिए इस्तेमाल करता है. ऐसे में, गाजियाबाद के दुहाई डिपो के पास रोजाना पीक आवर में घंटों का जाम देखने को मिला करता था. इससे जहां ट्रैफिक पुलिस परेशान रहती थी, वहीं लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हो जाती थी. इस पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली कि इस जाम के झाम से तो मुक्ति दिलाकर ही रहेंगे. उन्होंने सर्वे कराया तो सामने आया ट्रैफिक लगने के पीछे का कारण. फिर क्या था तुरंत समस्या का समाधान किया गया. आइए जानते हैं पूरा मामला…
लोग अब भी दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली आने जाने के लिए दिल्ली-मेरठ एनएच 58 का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. मगर, यहां से आने जाने वालों को कई बार एक ही जगह घंटों तक खड़ा रहना पड़ जाता था. गाजिबाद ट्रैफिक पुलिस भी सड़क की हालत देख परेशान हो जाती. खचाखच वाहनों से भरी रोड को जाम फ्री करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली.
ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे कराया तो यह बात सामने निकल कर आई कि एक कट खुला हुआ है, जिसकी वजह से जाम लगा रहता है. फिर क्या तुरंत दुहाई कट को पुलिस बैरीकेड लगाकर पूर्णतया बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं लोगों की सहूलियत के लिए इस कट को बंद किए जाने के बाद इस कट से आगे और पीछे 100 मीटर की दूरी पर यू टर्न भी बना दिए गए.
डीसीपी त्रिगुण बिसेन ने कहा कि दुहाई कट बंद कर दिया गया है. अब लोगों को जाम नहीं मिलेगी. हमने सर्वे करके पता लगाया था कि आखिर समस्या क्या है और उसे दूर कर दिया गया. आपको बता दें, दिल्ली मेरठ एनएच 58 दिल्ली से होता हुआ गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ से होता हुआ मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, देहरादून तक जाता है. ऐसे में इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बेहद रहती है. खासकर पीक आवर में जाम की स्थिति बन जाती है. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कदम उठाया है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
