गाजियाबाद की सोसाइटी में मनोचिकित्सक डॉक्टर ने की खुदकुशी, 7वीं मंजिल से लगाई छलांग

Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्स्टेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में एक मनोचिकित्सक डॉक्टर ने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गाजियाबाद में डॉक्टर ने की खुदकुशी.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. सोसाइटी की सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर महिला मनोचिकित्सक डॉ. हमीका अग्रवाल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के पिता गाजियाबाद के प्रसिद्ध मनोचिकित्सा डॉ. आर. चंद्रा ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले डॉ. हमीका का अपने पति से तलाक हो गया था. उनके अनुसार, तलाक के बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच की जा रही है. फिलहाल घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या महज एक हादसा है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *