दिल्ली के इस संस्थान से पढ़े ये डिजाइनर हैं इंडिया के हीरो, फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान

Last Updated:

Delhi Top Fashion Designer Institute: हमारे देश के कई फैशन डिजाइनर इंटरनेशनल डिजाइनर के रूप में मशहूर हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से ज्यादातर फैशन डिजाइनर दिल्ली के अलग-अलग इंस्टीट्यूट से पढ़े हुए हैं और लाखों रुपये चार्ज करते हैं. कौन से हैं ये दिल्ली के इंस्टिट्यूट, जहां से ये पढ़े हुए हैं, और कितने पैसे ये चार्ज करते हैं, आइए आपको यहां पर सब कुछ बताते हैं.

मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्रा दिल्ली के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग से पढ़े हुए हैं. वह कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपने डिजाइनर कपड़े पहना चुके हैं, जिसमें कई बड़े नाम आते हैं और हम आपको यह भी बता दें कि वह कम से कम 5 लाख रुपए और ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं.

तरूण ताहिलियानी की सारी पढ़ाई विदेश से हुई है. लेकिन दिल्ली के मशहूर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी का उन्हें को-फाउंडर माना जाता है. कई बड़े फैशन डिजाइनर इनके स्टूडेंट्स रह चुके हैं और यह कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपने डिजाइनर कपड़े भी पहना चुके हैं. वहीं, यह तकरीबन 18 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं.

अनिता डोंगरे भारत की सबसे अमीर महिला फैशन डिजाइनर मानी जाती हैं. इन्होंने अपनी फैशन डिजाइनिंग की सारी पढ़ाई जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली से की है. अनिता के बारे में कहा जाता है कि यह ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रितु कुमार भारत के सबसे प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनरों में से एक मानी जाती हैं. रितु ने दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री की पढ़ाई की है. यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का हिस्सा है. वहीं, एक ब्राइडल लहंगा डिजाइन करने के लिए वह 5 लाख से ज्यादा चार्ज करती हैं.

रितु बेरी भारतीय फैशन डिजाइनरों में से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने वाली पहली डिजाइनर मानी जाती हैं. इन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की है. वहीं यह एक ब्राइडल लहंगा डिजाइन करने के लिए 15 लाख रुपए से चार्ज करती हैं.

गौरव गुप्ता देश के मशहूर फैशन डिजाइनर भी दिल्ली के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी से पढ़े हुए हैं. यह अपने किसी भी सबसे अलग डिजाइन के लिए 20 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *