थर्मल कैमरे और लेजर से लैस 10 मिलिट्री ड्रोन, IGI एयरपोर्ट पर 1.03 करोड़ की खेप बरामद, 3 यात्री रडार पर

होमताजा खबरDelhi

थर्मल कैमरे से लैस 10 मिलिट्री ड्रोन, IGI एयरपोर्ट पर 1.03 करोड़ की खेप बरामद

Last Updated:

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हाई-टेक तस्करी की एक बड़ी और बेहद खतरनाक कोशिश को नाकाम कर दिया है. टर्मिनल-3 पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते दिल्ली पहुंचे तीन भारतीय मुसाफिरों के सामान की गहन तलाशी ली. इस दौरान उनके बैग से थर्मल इमेजिंग कैमरों और लेजर रेंज-फाइंडर से लैस 10 आधुनिक ‘Autel Robotics’ डिफेंस ग्रेड ड्रोन बरामद हुए.

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने ड्रोन की खेप पकड़ी. (फाइल फोटो)

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते दिल्ली पहुंचे तीन भारतीय यात्रियों के सामान से ड्रोन और उसके पार्ट्स बरामद किए हैं. कस्टम्स के मुताबिक, 25 सितंबर को टर्मिनल-3 पर हुई जांच में 10 Autel Robotics MDX-1 ड्रोन, 11 रिमोट कंट्रोलर, 10 AC/DC अडैप्टर, 10 USB चार्जर, 20 डेटा केबल, 60 प्रोपेलर, 10 कैमरा लगे जिम्बल समेत बड़ी संख्या में ड्रोन के पार्ट्स बरामद हुए. इसके अलावा एक iPhone 18 Pro Max 512GB भी जब्त किया गया.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *