Last Updated:
Yoga For Glowing Skin Tips: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि योग से आएगा चेहरे पर कुदरती निखार. योगाचार्य प्रशांत पोखरियाल ने चमकती त्वचा और मानसिक शांति के लिए 5 जादुई योगासन बताए हैं. पादहस्तासन से लेकर कपालभाति तक, ये आसान क्रियाएं न केवल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती हैं बल्कि स्ट्रेस दूर कर स्किन को नेचुरल ग्लो देती हैं. जानिए घर बैठे कैसे इन योगासनों की मदद से आप पा सकते हैं बेदाग और खूबसूरत चेहरा.
दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव के बीच हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार और हेल्दी दिखे. अक्सर लोग इसके लिए महंगे कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन इसका असली और प्राकृतिक समाधान योग में छिपा है. योगाचार्य प्रशांत पोखरियाल के अनुसार कुछ खास योगासनों को दिनचर्या में शामिल कर आप मानसिक शांति पा सकते हैं. साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आएगा.
ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन का कमाल
योगाचार्य का कहना है कि योग न सिर्फ बाहरी सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है. शरीर में रक्त का संचार सही होता है तो कोशिकाओं को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है. उसका सीधा असर त्वचा की रंगत पर दिखता है.
इन 5 क्रियाओं में छिपा है खूबसूरती का राज
- पादहस्तासन: इस आसन में आगे झुककर हाथों को पैरों के पास लाया जाता है. यह चेहरे की ओर ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है. जिससे ताजगी आती है. इसे 30-30 सेकंड के चार सेट में करना फायदेमंद है.
- अधो मुख श्वानासन: इसमें शरीर उल्टे V आकार में रहता है. इससे सिर और चेहरे की ओर खून का प्रवाह बढ़ता है. जिससे स्किन को बेहतर पोषण मिलता है.
- कपालभाति प्राणायाम: तेजी से सांस छोड़ने की यह क्रिया शरीर से टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) बाहर निकालती है. यह खून को साफ कर चेहरे पर अंदरूनी चमक लाता है.
- पश्चिमोत्तानासन: आगे झुककर पैरों को पकड़ने वाला यह आसन तनाव को कम करता है. मानसिक शांति चेहरे की मांसपेशियों को रिलैक्स करती है. जिससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है.
- अनुलोम-विलोम: यह सबसे सरल और प्रभावी तकनीक है. इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. खून साफ होता है. जो नेचुरल ग्लो के लिए अनिवार्य है.
घर पर करना है बेहद आसान
इन आसनों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें घर पर कुछ ही मिनटों में आसानी से किया जा सकता है. योगाचार्य के मुताबिक अगर इन क्रियाओं को रोजाना नियम से किया जाए, तो कुछ ही दिनों में त्वचा में साफ बदलाव और गजब का निखार देखा जा सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
