दिल्‍ली में पति ने ऐसा क्‍या किया? देखते पत्‍नी हुई आगबबूला, सीने पर बैठ ले ली जान और भाग गयी गुरुद्वारे

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली में पति ने ऐसा क्‍या किया? देखते पत्‍नी ने सीने पर बैठ गला घोंटा

Last Updated:

जगतपुरी इलाके में पति को पत्नि के चरित्र पर शक था. इस वजह से वो उसकी जासूसी करता था. इसके लिए पत्‍नी का मोबाइल छीन लिया, इससे पत्‍नी गुस्‍सा गयी और पति का गला घोंटकर हत्‍या कर दी.

हत्‍या के बाद पुलिस से बचने के लिए गुरुद्वारे में जाकर छिप गयी.

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में पति को पत्नि के अफेयर का शक था. इस वजह से दोनों में अकसर विवाद होता था. पति पत्‍नी की एक एक एक्‍टीविटी पर नजर रखता था. उसकी जसूसी भी करता था. इसके तहत रात में पति ने पत्‍नी का मोबाइल फोन लेकर देखना शुरू कर दी. पत्‍नी ने देखा तो आगबबूला हो गयी. गुस्‍साई पत्‍नी पति से मोबाइल छीनने लगी. दोनों में गुत्‍थमगुत्‍थी शुरू हो गयी. पत्‍नी को गुस्‍सा आया, उसने पति को जमीन पर गिराया और सीने पर बैठकर दुपट्टे से गला घोंट दिया. इसके बाद फरार हो गयी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार 2 जून की सुबह करीब 3:52 बजे जगतपुरी थाने में पीसीआर कॉल मिली कि राशिद मार्केट इलाके में एक महिला ने अपने पति का गला घोंट दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 20 साल के मुस्तकीम उर्फ साहिल बेहोशी की हालत में पड़ा था. पुलिस तुरंत उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले गयी, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान अलीशा पहले पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन बाद में टूट गयी और अपना जुर्म कबूल कर लिया. अलीशा ने बताया कि उसके पति को उस पर शक करता था. इसी चलते उसने रात में उसका मोबाइल फोन अपने पास ले लिया और उसमें सबूत तलाशने लगा. अलीशा ने पति की छाती पर बैठकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया. घटना के बाद जब मृतक की मां कमरे में पहुंची तो अलीशा वहां से भाग निकली.

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पास के गुरुद्वारे में जाकर छिप गई. पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *