Last Updated:
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मुकाबले से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो रहा है.दोनों टीमें इस मैच के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. मुकाबले की शुर…और पढ़ें
आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम सनराइजर्स लाइव
IPL 2026 RCB vs SRH Live Cricket Score Updates: नमस्ते, न्यूज 18 क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए आरसीबी और सनराइजर्स की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी. आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन टीम है. ऐसे में सनराइजर्स के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर ओपनिंग मैच में आरसीबी की टीम से जीत से अपनी शुरुआत करनी चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं टॉस का समय 7 बजे का है. मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.
