DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में कुल 216 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों में सहायक प्रबंधक, रेडियोग्राफर, रिपोर्टर, पटवारी और स्टेनोग्राफर ग्रेड जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं.उनके लिए अब समय बहुत कम बचा है. पंजीकरण की अंतिम तारीख बेहद करीब है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें.
कौन-कौन से पद हैं और योग्यता क्या है?
1. सहायक प्रबंधक (पर्यटन)
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पर्यटन में स्नातकोत्तर डिग्री या पर्यटन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है. अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है.
2. सहायक प्रबंधक (सामान्य)
अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में MBA की डिग्री होनी चाहिए. इस पद के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है.
3. सहायक प्रबंधक (लेखा)
उम्मीदवार के पास लेखा एवं वित्त क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. साथ में CA या CMA की योग्यता अनिवार्य है. इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है.
4. रेडियोग्राफर
इस पद के लिए अभ्यर्थी ने विज्ञान विषय के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास किया होना चाहिए और रेडियोग्राफी में 2 वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए. आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच है.
5. रिपोर्टर
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कौशल परीक्षण में शॉर्टहैंड 100 शब्द प्रति मिनट और ट्रांसक्रिप्शन पास करना जरूरी है. अधिकतम आयु 30 वर्ष है.
6.पटवारी
इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 21 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है.
7. स्टेनोग्राफर ग्रेड
उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. साथ ही शॉर्टहैंड 120 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट का कौशल अनिवार्य है. अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
DSSSB की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में उम्मीदवारों के विषय ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है. जिन पदों पर जरूरी होता है जैसे रिपोर्टर और स्टेनोग्राफर वहां कौशल परीक्षा या ट्रेड टेस्ट भी ली जाती है. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन होता है. जरूरत पड़ने पर चिकित्सा परीक्षण भी कराया जा सकता है.
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC)के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा. वेतन ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह के बीच होगा. इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे.
आवेदन शुल्क
– सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क है.
– SC, ST और महिलाओं के लिए शुल्क में छूट दी गई है.
आवेदन कैसे करें?
1. DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. अगर पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें अन्यथा नया पंजीकरण करें.
3. नया आवेदन विकल्प चुनकर संबंधित विभाग और पद का चयन करें.
4. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. अंत में फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
पंजीकरण की अंतिम तारीख बहुत करीब है. इसलिए देर न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें क्योंकि हर पद की योग्यता थोड़ी अलग-अलग है.यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में स्थिर और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं. अगर आप 12वीं पास हैं या ऊपर बताई योग्यताएं पूरी करते हैं तो तुरंत अप्लाई करें.
