दिल्ली में यहां हो सकती हैं बीजेपी के बड़े नेताओं की जनसभाएं, ये रहा मोदी से लेकर योगी तक का पूरा शेड्यूल

होमफोटोपॉलिटिक्स

दिल्ली में यहां हो सकती हैं बीजेपी के बड़े नेताओं की जनसभाएं, देखें शेड्यूल

Last Updated:

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 3 जगहों पर बड़ी जनसभाएं कर सकते हैं. कहा जा रहा है की सबसे पहले मोदी पूर्वोत्तर दिल्ली में यमुना खादर में एक बड़ी रैली करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 3 जगहों पर बड़ी जनसभाएं कर सकते हैं. कहा जा रहा है की सबसे पहले मोदी पूर्वोत्तर दिल्ली में यमुना खादर में एक बड़ी रैली करेंगे.

पूर्वोत्तर दिल्ली के अलावा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार पूर्वी दिल्ली के इलाके कड़कड़डूमा में भी एक बड़ी रैली कर सकते हैं.

वहीं इस बार चर्चाएं यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारका और बिजवासन के बीच में किसी स्थान पर भी एक बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, इन जगहों के अलावा भी दिल्ली में कई और जगहों पर भी प्रधानमंत्री मोदी बड़ी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. लेकिन इस समय सूत्रों के हवाले से पूर्वोत्तर दिल्ली में यमुना खादर, पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा और वहीं द्वारका और बिजवासन के बीच किसी स्थान पर बड़ी रैलियों को संबोधित करने की संभावनाएं सबसे ज्यादा है.

गृहमंत्री अमित शाह के बारे में भी लगातार यह कहा जा रहा है कि वह भी दिल्ली में 3 बड़ी रैलियां करेंगे. इसके अलावा वह दिल्ली में कई बड़े रोड शो भी कर सकते हैं.

जन अपील वाले स्टार वक्ता माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस सप्ताह चुनाव प्रचार शुरू करने की उम्मीद है. लगातार यह सुनने में आ रहा है कि योगी 10 सार्वजनिक सभाएं करेंगे. जिसमें 7 छोटी सार्वजनिक नुक्कड़ सभाएं होंगी और 3 बड़ी रैलियां होंगी.

वहीं बात अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की की जाए तो कहा जा रहा है कि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में वह 5 से 6 सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करने वाले हैं.

इन सभी नेताओं के अलावा भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, हरदीप पुरी और धर्मेंद्र प्रधान समेत 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट भी जारी की है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *