उत्तर पूर्वी दिल्ली में बहुमंजिला घर में लगी आग, चार लोगों ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, हर तरफ अफरा-तफरी

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में बहुमंजिला घर में लगी आग, चार लोगों ने पहली मंजिल से लगाई छलांग

Last Updated:

Delhi Fire: देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग में फंसे लोगों ने खुद को बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी. इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

दिल्‍ली में एक बहुमंज‍िला इमारात में आग लग गई. जान बचाने के लिए 4 लोगों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी (सांकेतिक तस्‍वीर)

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई. कुछ मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि डर के मारे चार लोगों ने नीचे छलांग लगा दी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मौके पर पहुंची टीम ने अन्य चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. हादसे की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट के साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई.

जानकारी के अनुसार, रविवार आधी रात के बाद तकरीबन 2:30 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में चंद बाग स्थित एफ ब्लॉक, गली नंबर 23 के एक घर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि उसे काबू करने के लिए मौके पर 11 गाड़ियां और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तुरंत पहुंच गए. आग की वजह से घर के लोग फंस गए थे और ऊपर की मंजिलों में धुआं फैल गया था. घर में पार्किंग एरिया में दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गए थे, जिससे धुआं और भी ऊपर की मंजिलों तक फैल गया.

इस दौरान कुछ लोग बहुत घबराए हुए थे. फायर यूनिट्स के पहुंचने से पहले ही चार लोगों निकहत (22), राशिदा (50), सोनी (25) और अशिफ (2) ने पहली मंजिल से छलांग मार दी. तुरंत उन्हें जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, डीएफएस के जवानों ने दूसरे, तीसरे और चौथे मंजिल से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि बाकी लोगों का इलाज जारी है.

फायर ब्रिगेड की शुरुआती टीम में चार वाटर टैंकर, एक वॉटर बॉलिंग यूनिट, एक क्विक रिस्पांस व्हीकल, एक टोटल टर्नआउट और एक मोबाइल पंप शामिल थे. एडीओ दीपक हूडा, एसटीओ अनूप और एसओ हरि शंकर ने फायर साइट का निरीक्षण करते हुए स्थिति को संभाला. इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर के साथ कुल पांच मंजिलें थीं और लगभग 50 वर्ग गज का क्षेत्र था. आग लगने और धुएं के फैलने की वजह से आसपास के लोग भी डर गए थे. फायर ब्रिगेड ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *