Last Updated:
आप साउथ दिल्ली में सुंदर नर्सरी गए होंगे. यह दिल्ली की सबसे पॉपुलर पॉलिटिकल जगहों में से एक है, जहां लोग अपने बच्चों के साथ घूमने और पिकनिक मनाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नर्सरी में हर रविवार को एक मार्केट भी लगता है, जिसे अमीरों की मार्केट के नाम से जाना जाता है. तो चलिए पता करते हैं. इस मार्केट का नाम क्या है, और इसे अमीरों का मार्केट क्यों कहा जाता है.
हर संडे सुंदर नर्सरी में लगने वाला इस अमीरों वाली बाजार का नाम है. द अर्थ कलेक्टिव फार्मर मार्केट यह बाजार मुख्य रूप से रविवार को ही लगता है और सुबह 8:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक लगा रहता है जो जैविक उत्पादों, हस्तशिल्प और प्रीमियम ऑर्गेनिक ग्रॉसरी के लिए जाना जाता है.
इस मार्केट में आपको इंडियंस से ज़्यादा फॉरेनर्स दिखेंगे. आपको ताज़े फल, सब्ज़ियां और किराने का सामान भी मिलेगा. यहां की सभी दुकानों की सबसे खास बात यह है कि ये दिल्ली के दूसरे मार्केट्स के मुकाबले कई 5 गुना ज़्यादा महंगी हैं, क्योंकि यहां मिलने वाले सभी प्रोडक्ट्स ऑर्गेनिक तरीके से बने होते हैं. इसलिए ये प्रोडक्ट्स इतने महंगे हैं.
इस बाजार का नाम किसान बाजार इसलिए रखा गया है क्योंकि यह हर रविवार को एक तय जगह पर लगता है. यहां भारत के अलग-अलग हिस्सों से किसान अपने ऑर्गेनिक तरीके से उगाए गए फल, सब्ज़ियां, दालें और दूसरी चीज़ें बेचने के लिए स्टॉल लगाते हैं. इसके अलावा, मसाले, अचार, शहद, लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट और इसी तरह की दूसरी चीज़ें भी किसान बाजार में मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां मिलने वाला सामान आम आदमी की खरीदने की ताकत से बाहर है, क्योंकि यहां बिकने वाला हर सामान बहुत महंगा है. यह जगह अपने प्रीमियम, हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है, जो कारीगरों के बनाए और ऑर्गेनिक सामान का कलेक्शन देते हैं. यह एक शांत, हरा-भरा और इको-फ्रेंडली मार्केट है.
तो अगर आप भी ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के शौकीन हैं, उन्हें खरीदना पसंद करते हैं और बेहतर क्वालिटी में और उच्च गुणवता वाले सामान खरीदना चाहते हैं तो आप भी सुंदर नर्सरी में हर संडे लगने वाली इस अमीरों की बाजार में जा सकते हैं. आपको बता दूं सुंदर नर्सरी करने के लिए आपको ₹50 की टिकट लगेगी. वहीं यहां का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन, आपको जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और निजामुद्दीन स्टेशन पड़ेगा.
