महाकुंभ मेला तो आपने बहुत सुन लिया, अब गंगासागर मेले के बारे में भी जाने लें, मकर संक्रांति पर जुटेगी भीड़
Last Updated:
Gangasagar Mela: मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेश से भी गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए सागर द्वीप में जमा होते हैं.
एक तरफ जहां प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारी चल रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में स्थित गंगासागर में पवित्र स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है. (एपी)
मकर संक्रांति के दौरान गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए सागर द्वीप पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं. (एपी)
पश्चिम बंगाल सरकार ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में पवित्र स्नान की तैयारियों के तहत दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप और उसके आसपास लगभग 13,000 पुलिस कर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है. (एपी)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस साल गंगासागर मेले के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इस वर्ष अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगासागर पहुंचने की उम्मीद है. पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे पोशाक वाले सुरक्षाकर्मियों को भी सागर द्वीप और उसके आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा. पिछले वर्षों की तरह प्रशासन इस साल भी तटरक्षक बल की मदद से तटों की निगरानी करेगा और मेला क्षेत्र में एनडीआरएफ के जवान भी मौजूद रहेंगे. (एपी)
सागर द्वीप के चारों ओर, खासकर कचुबेरिया से मेला क्षेत्र तक और कपिल मुनि आश्रम के आसपास अतिरिक्त लाइट लगाई गई हैं. मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों की हलचल पर कड़ी नजर रखने के लिए अतिरिक्त टावर स्थापित किए गए हैं. प्रशासन ने कुल 1,150 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. डीएसपी (पुलिस उपायुक्त) रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा, नागरिक स्वयंसेवक और राज्य आपदा प्रबंधन के कर्मी भी मौजूद रहेंगे. (एपी)
प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है. इस दौरान 6 शाही स्नान भी होंगे. (एपी)
प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर तैयारियां काफी जोरो पर है. यहां श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया कराई गई है. (एपी)
