16, 20 या 24.. गर्मियों में कौन सी डिग्री पर चलाएं एसी, यहां जानिए सही तरीका

Last Updated:

गर्मी में तेज ठंडक के लिए AC को 16°C पर चलाना आम बात है, लेकिन यह न तो बिजली बिल के लिए सही है और न ही मशीन के लिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार 24°C पर AC चलाना सबसे बेहतर विकल्प है, जिससे बिजली की बचत होती है, AC पर दबाव कम पड़ता है और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है.

गर्मी बढ़ते ही लोगों का पहला सहारा एयर कंडीशनर (AC) बन जाता है. अक्सर देखा जाता है कि लोग तेज ठंडक पाने के लिए अपने AC का तापमान सीधे 16 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं. हालांकि, ऐसा करना न तो बिजली बिल के लिहाज से सही है और न ही AC की सेहत के लिए सही है. विशेषज्ञों का मानना है कि AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना ज्यादा बेहतर और संतुलित विकल्प है.

AC के पार्ट्स पर पड़ता है दबाव

AC टेक्नीशियन नितिन विश्वकर्मा ने इस विषय पर जानकारी देते हुए लोकल 18 से बताया कि 24 डिग्री सेल्सियस एक नॉर्मल और कम्फर्टेबल तापमान होता है, जो शरीर के लिए भी उपयुक्त रहता है. उन्होंने कहा कि जब हम AC को 16 डिग्री पर चलाते हैं, तो मशीन को कमरे को उस स्तर तक ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और AC के पार्ट्स पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

शरीर के लिए माना जाता है सुरक्षित 

उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश आधुनिक AC में सेवर या इको मोड का विकल्प होता है. जब इस फीचर को ऑन किया जाता है, तो AC स्वतः ही तापमान को 24 डिग्री के आसपास सेट कर देता है. यह न सिर्फ बिजली की खपत कम करता है, बल्कि लंबे समय तक AC की कार्यक्षमता को भी बनाए रखता है. उन्होंने बताया कि 24 डिग्री तापमान शरीर के लिए भी सुरक्षित माना जाता है. बहुत कम तापमान पर लगातार रहने से सर्दी-जुकाम, सिरदर्द या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

स्वास्थ्य और AC के लिए है सही विकल्प

वहीं, उन्होंने कहा कि 24 डिग्री पर AC चलाने से कमरे में संतुलित ठंडक बनी रहती है और शरीर को किसी प्रकार का झटका नहीं लगता. बता दें कि अगर आप गर्मी में राहत चाहते हैं और साथ ही बिजली बिल को भी नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना एक समझदारी भरा फैसला है. यह न केवल आपकी जेब के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपके स्वास्थ्य और AC दोनों के लिए भी सुरक्षित विकल्प है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *