चोट और 'चैंपियन' बनने का अनोखा टोटका, 2026 में वो हो गया जो 2025 में हुआ, तो क्या वर्ल्ड कप पक्का समझे!

होमखेलक्रिकेट

चोट और ‘चैंपियन’ बनने का अनोखा टोटका, 2026 में वो हो गया जो 2025 में हुआ

Last Updated:

साल 2025 के 50 ओवर (ODI) वर्ल्ड कप में जो दांव सही बैठा था, वही कहानी अब 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी दोहराई जा रही है. लगातार दो शुरुआती मैच जीतकर अजेय चल रही भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है, और इसी बीच प्रशंसकों को पिछले साल की खिताबी जीत की याद आने लगी है.

क्रिकेट, चोट और ‘चैंपियन’ बनने का अनोखा टोटका: क्या इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?

नई दिल्ली. जिस पैर में पहले पैड बांधा और रन बन जाए जो वहीं अगले मैच में होगा, जो टीशर्ट पहन कर 5 विकेट मिल जाए क्या मजाल गेंदबाज अगले मैच में कोई और टीशर्ट पहन ले. क्रिकेट की दुनिया में अक्सर संयोग और अंधविश्वास (टोटके) बड़ी सुर्खियों की वजह बन जाते हैं. कभी कोई खिलाड़ी एक ही बल्ले से पूरा टूर्नामेंट खेलता है, तो कभी कोई कप्तान टॉस जीतने के बाद एक खास रुटीन अपनाता है लेकिन वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ एक ऐसा अजीबोगरीब और भावुक संयोग जुड़ गया है, जिसे फैंस सोशल मीडिया पर “चैंपियन बनने का नया टोटका” कह रहे हैं. यह टोटका है—टूर्नामेंट के बीच में एक इन-फॉर्म खिलाड़ी का चोटिल होना, उसका बाहर जाना और फिर टीम का वर्ल्ड कप जीतना!

बॉलीवुड में कहानी मशहूर है कि जिस फिल्म काजोल गिरी वो फिल्म हिट हो जाती है वहीं कहानी भारतीय महिला टीम के साथ भी है.  साल 2025 के 50 ओवर (ODI) वर्ल्ड कप में जो दांव सही बैठा था, वही कहानी अब 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी दोहराई जा रही है. लगातार दो शुरुआती मैच जीतकर अजेय चल रही भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है, और इसी बीच प्रशंसकों को पिछले साल की खिताबी जीत की याद आने लगी है.

2025 का वो इतिहास: जब प्रतिका रावल की चोट ने जगाया था ‘खिताबी जुनून’

बात पिछले साल यानी अक्टूबर 2025 की है, जब भारत में 50 ओवर का महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जा रहा था. भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल उस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थीं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़कर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच में फील्डिंग करते समय उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया और वह हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. इस झटके ने टीम को कमजोर करने के बजाय उनके हौसले को दोगुना कर दिया. हर खिलाड़ी ने तय किया कि वे यह वर्ल्ड कप अपनी चोटिल साथी ‘प्रतिका’ के लिए जीतेंगे. नतीजा यह हुआ कि फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक ट्रॉफी अपने नाम की. भले ही आईसीसी के नियमों के कारण प्रतिका को आधिकारिक मेडल नहीं मिला, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना उन्हें व्हीलचेयर पर सम्मानपूर्वक स्टेज पर लेकर आईं. वह चोट भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप की स्वर्णिम इबारत लिख गई.

2026 टी20 वर्ल्ड कप: क्या श्रेयंका पाटिल की चोट लाएगी दोबारा ट्रॉफी?

अब वर्तमान समय (जून 2026) पर आते हैं इंग्लैंड की धरती पर महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को लगातार दो मैचों में धूल चटा दी है लेकिन ठीक इसी मोमेंटम के बीच प्रशंसकों का दिल तब टूट गया जब नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान युवा सनसनी और बेहतरीन स्पिनर श्रेयंका पाटिल का टखना मुड़ गया.श्रेयंका को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और एंकल लिगामेंट इंजरी के कारण वह इस टी20 वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है लेकिन श्रेयंका के बाहर होते ही भारतीय फैंस ने इस संयोग को पकड़ लिया है. सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि 2025 में जो हुआ, वही 2026 में भी हो रहा है!

टोटका या टीम का अटूट हौसला?

भले ही विज्ञान या क्रिकेट के नियम अंधविश्वासों को नहीं मानते, लेकिन खेल में ‘इमोशनल मोटिवेशन’  बहुत बड़ी भूमिका निभाता है जब टीम का कोई अहम साथी दर्द में बाहर होता है, तो बाकी खिलाड़ी अपनी जान झोंक देते हैं. भारतीय टीम इस समय जिस लय में है और लगातार दो जीत के साथ आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि यह “टोटका” नहीं, बल्कि टीम इंडिया की वो ताकत है जो हर आपदा को अवसर में बदलना जानती है. श्रेयंका की यह चोट टीम को एक बार फिर एकजुट करेगी और लॉर्ड्स के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर टीम इंडिया इस ‘टोटके’ को सच साबित करने के बेहद करीब है!

About the Author

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *