Last Updated:
Delhi-NCR Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से ठीक-ठाक गर्मी पड़ रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में मौसम के पलटने की बात कही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.
दिल्ली-NCR में तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. (फाइल फोटो)
Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी. IMD के आंकड़ों के अनुसार, 19 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. ह्यूमिडिटी का स्तर अधिकतम 60 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रहने की संभावना है.
इसके बाद 20 जून को मौसम और अधिक सुहावना होने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान में सीधी 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी और यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आर्द्रता का स्तर अधिकतम 65 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 21 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को तपिश से राहत मिलेगी. इस दिन आर्द्रता का स्तर अधिकतम 70 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रह सकता है.
22 जून से बारिश में कमी आने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी और आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, आर्द्रता अधिकतम 70 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज हो सकती है. इसके बाद 23 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. IMD ने इस दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. आर्द्रता का स्तर अधिकतम 70 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
IMD ने बताया कब से बढ़ेगा पारा
24 जून को तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी और मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट लेता रहेगा. बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही गर्मी के प्रभाव को कम करेंगी. खास बात यह है कि 19 जून के 41 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को करीब 4 से 5 डिग्री तक की राहत महसूस होगी.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
