दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते मिलते हैं ट्रेंडी कपड़े, जानिए बेस्ट शॉपिंग मार्केट्स के सारे नाम

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते मिलते हैं ट्रेंडी कपड़े, जानिए मार्केट्स के नाम

Last Updated:

सरोजिनी नगर मार्केट सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों के लिए सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है. यहां हर गली में नए-नए डिजाइन के कपड़े मिल जाते हैं. खासकर लड़कियों के लिए टॉप्स, क्रॉप टॉप, समर ड्रेस, शॉर्ट्स और स्कर्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है. सबसे खास बात यह है कि यहां 100 से 200 रुपये में भी अच्छे कपड़े मिल जाते हैं.

नई दिल्ली: गर्मी के बढ़ते ही लोगों की अलमारी में भी बदलाव शुरू हो गया है. हर कोई हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश में है, लेकिन महंगे ब्रांड्स हर बार बजट में फिट नहीं बैठते. ऐसे में राजधानी दिल्ली के कुछ मशहूर बाजार ऐसे हैं, जहां बेहद कम कीमत में ट्रेंडी और ब्रांडेड जैसे कपड़े आसानी से मिल जाते हैं. अगर आप भी इस गर्मी अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहते हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो ये बाजार आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. यहां स्टाइल, बजट और वैरायटी का शानदार मेल देखने को मिलता है.

सरोजिनी नगर मार्केट सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों के लिए सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है. यहां हर गली में नए-नए डिजाइन के कपड़े मिल जाते हैं. खासकर लड़कियों के लिए टॉप्स, क्रॉप टॉप, समर ड्रेस, शॉर्ट्स और स्कर्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है. सबसे खास बात यह है कि यहां 100 से 200 रुपये में भी अच्छे कपड़े मिल जाते हैं. कई बार बड़े ब्रांड्स के एक्सपोर्ट सरप्लस कपड़े भी यहां उपलब्ध होते हैं. यह बाजार खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

लाजपत नगर मार्केट को ऑल-इन-वन शॉपिंग डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं. गर्मियों में कॉटन कुर्तियां, सूट सेट, प्लाजो और हल्के दुपट्टों की यहां अच्छी मांग रहती है. इस बाजार की खासियत है कि यहां क्वालिटी और कीमत का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. थोड़ी मोलभाव करने पर आप अच्छे कपड़े किफायती दामों में खरीद सकते हैं. शादी और त्योहारों की खरीदारी के लिए भी यह बाजार उपयुक्त है.

जनपथ मार्केट यूनिक और अलग स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन जगह है. यहां इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, बोहो स्टाइल कपड़े और ट्रेंडी समर आउटफिट्स की अच्छी रेंज मिलती है. इसके अलावा जंक ज्वेलरी, स्लिंग बैग्स और सनग्लासेस जैसी एक्सेसरीज़ भी यहां सस्ते दामों में उपलब्ध हैं, जो आपके लुक को पूरा करती हैं. यह बाजार खासकर उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं.

करोल बाग मार्केट एक व्यवस्थित और फैमिली-फ्रेंडली बाजार के रूप में जाना जाता है. यहां ब्रांडेड शोरूम के साथ-साथ स्थानीय दुकानों में भी अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिलते हैं. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए टी-शर्ट्स, शर्ट्स, कुर्ते और कैजुअल वियर की व्यापक रेंज उपलब्ध है. इस बाजार की खासियत यह है कि यहां आप बिना क्वालिटी से समझौता किए उचित कीमत में अच्छी खरीदारी कर सकते हैं. इन सभी बाजारों में कम बजट में स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े खरीदना आसान है, जिससे आप अपनी समर वार्डरोब को बेहतर तरीके से अपडेट कर सकते हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *