यूपी के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में क्लासिक रेजिडेंसी में अचानक दिन में करीब डेढ़ बजे आग लग गई. ये आग तीसरी मंजिल पर लगी थी, जहां पर दमकल विभाग की टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. हालांकि, किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है. बस जिस घर में आग लगी थी वहां का सामान जल गया है. फायर अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि जिस वक्त आग लगी उस समय घर पर कोई था नहीं… इसलिए सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है.
धू-धू कर जला उठा गाजियाबाद की राजनगर सोसाइटी का फ्लैट, देखें वीडियो
