दिल्ली में PG ढूंढ रहे हैं? ₹5,500 से ₹7,500 तक में इन इलाकों में मिल जाएंगे बजट वाले ऑप्शन, सारी सुविधाएं भी

दिल्ली. दिल्ली में पढ़ाई या नौकरी के लिए आने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है रहने की जगह ढूंढना. खासकर छात्रों और नए नौकरीपेशा युवाओं के लिए कम बजट में अच्छा पीजी मिलना आसान नहीं होता. अगर आप भी दिल्ली में पीजी की तलाश कर रहे हैं और बजट करीब 5 से 8 हजार रुपये महीने का है, तो कुछ इलाके ऐसे हैं जहां शेयरिंग में रहने के सस्ते विकल्प मिल सकते हैं. हालांकि किराया पीजी की सुविधा और एरिया के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है.

लक्ष्मी नगर और शकरपुर
पूर्वी दिल्ली का लक्ष्मी नगर और उसके आसपास का शकरपुर इलाका छात्रों के बीच काफी फेमस है. यहां सीए, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों और नौकरी करने वाले युवाओं की अच्छी संख्या रहती है. लक्ष्मी नगर की सबसे बड़ी खासियत इसकी मेट्रो की सुविधा भी है, जिससे रोज आने-जाने का खर्च और समय दोनों बच सकते हैं.

मुखर्जी नगर
मुखर्जी नगर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सबसे पॉपुलर इलाकों में से एक है. कोचिंग, लाइब्रेरी, खाने-पीने की दुकानें और पीजी सब पास में ही हैं. अभी की लिस्टिंग में लड़कियों के लिए डबल-शेयरिंग पीजी दिख रहे हैं, जिनका किराया लगभग ₹5,500 प्रति बेड से शुरू होता है. कुछ प्राइवेट कमरे लगभग ₹6,200 से ₹7,500 में मिल रहे हैं. कुछ दूसरे पीजी में किराया ₹8,000 से भी ज्यादा है. अगर आपका बजट कम है, तो डबल या ट्रिपल शेयरिंग ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

पटेल नगर में ₹6,500 के आसपास
पटेल नगर भी छात्रों और नौकरी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा विकल्प है. यहां मेट्रो की सुविधा होने से दूसरे इलाकों में जाना आसान रहता है. मौजूदा लिस्टिंग में यहां करीब ₹6,500 प्रति बेड से शेयरिंग पीजी के ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं. अगर आपको प्राइवेट रूम या ज्यादा सुविधाएं चाहिए, तो किराया ₹15,000 से ₹18,000 तक भी जा सकता है.

उत्तम नगर
वेस्ट दिल्ली में रहने वालों को उत्तम नगर और उत्तम नगर वेस्ट के बारे में भी सोचना चाहिए. यहां शेयरिंग में रहने के ऑप्शन भी मौजूद हैं. अभी की पीजी लिस्टिंग के मुताबिक, ट्रिपल और डबल शेयरिंग रूम का किराया लगभग ₹7,500 प्रति बेड से शुरू होता है, और प्राइवेट रूम का किराया लगभग ₹13,500 तक जाता है. इसमें खाना भी शामिल है. तो अगर आपका ऑफिस या कॉलेज वेस्ट दिल्ली में है, तो यह इलाका आपके बजट में फिट हो सकता है.

विजय नगर
नॉर्थ कैंपस के पास रहने के कई फायदे हैं, लेकिन किराया दूसरे इलाकों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हो सकता है. लेकिन विजय नगर में अभी की लिस्टिंग में लड़कियों के लिए डबल-शेयरिंग रहने की जगह लगभग ₹10,000 प्रति बेड से शुरू होती है. एक्स्ट्रा सुविधाओं वाले पीजी की कीमत ₹13,000 से ₹15,000 या उससे भी ज्यादा है. अगर आपका कॉलेज नॉर्थ कैंपस में है, तो वहां रहने से, भले ही किराया थोड़ा ज्यादा हो, आपका समय और आने-जाने का खर्च बच सकता है.

पीजी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
पीजी सिर्फ किराया देखकर बुक न करें. ओनर से पहले ही पूछ लें कि बिजली, पानी, खाना, Wi-Fi, एसी, वाशिंग मशीन और मेंटिनेंस चार्जेस किराए में शामिल हैं या अलग से देने होंगे. इसके अलावा सिक्युरिटी डिपॉजिट और महीने का कुल खर्च भी पहले ही पूछ लें. कई बार कम किराए वाला पीजी बाद में बिजली और दूसरे चार्ज जोड़ने पर महंगा पड़ जाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *