Public Opinion: सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान को सुनने उमड़ी भीड़, बोले-बीजेपी राज में अपराध मुक्त हुआ प्रदेश

Last Updated:

Tarari by-election Public Opinion: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए तरारी खेल मैदान में पहुंचे, उन्होंने सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इन दौरान लोकल 18 संवाददाता ने लोगों के बात की.

भोजपुर. तरारी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान तरारी खेल मैदान में पहुंचे, इस दौरान हजारों की संख्या में लोग भी नेताओं को सुनने के लिए तरारी खेल मैदान में पहुंचे थे जहां पर लोकल 18 ने लोगों से जनसभा के दौरान बातचीत की जिसमें कई लोगों को ये भी नहीं जानकारी थी कि तरारी में कौन सा चुनाव होने जा रहा है, वहीं कई लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान को सुनने आए थे.

लोकल 18 से बात करते हुए जनसभा में आए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान को सुनने आए थे. इस बार के चुनाव में तरारी से एनडीए का मजबूत पक्ष यहां के एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत अच्छे उम्मीदवार माने जा रहे हैं और उनकी जीत भी तय मानी जा रही है. भईया राम नाम के व्यक्ति से सवाल किया कि यहां पर कैसा चुनाव होने वाला है? जिसका जवाब देते हुए उस व्यक्ति ने कहा कि हमें जानकारी नहीं है. चुनाव में कौन-कौन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं? यह भी व्यक्ति को जानकारी नहीं थी. अभिषेक सिंह ने बताया कि एनडीए का प्रत्याशी विशाल प्रशांत बहुत ही मजबूती से चुनाव में जीत रहे हैं. 10 हजार वोट से प्रशांत यहां के विधायक बनने वाले हैं.

अपराध पर लगी रोक
जनसभा के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति रामदुलार राम के द्वारा बताया गया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने के लिए जनसभा में आए थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अच्छे लगते हैं, अच्छे नेता हैं. जब से यह सरकार में आए हैं तब से अपराध पर लगाम लगी है. मर्डर खून खराबा बंद कर दिया गया है. इसके बाद व्यक्ति ने बताया कि चिराग पासवान उनके समाज के नेता है और वह जहां कहेंगे वहां हम लोग वोट देंगे. साथ ही बुजुर्ग व्यक्ति से लोकल 18 ने पूछा कि तरारी में लड़ाई किसके बीच है और कौन आगे है तो इसका जवाब बुजुर्ग व्यक्ति ने दिया कि यहां लड़ाई अभी कांटे की है और दोनों ही प्रत्याशी बराबरी पर है. किसी को आगे और पीछे नहीं कहा जा सकता है.

जन सुराज ने दिलचस्प बनाई लड़ाई
बता दें कि तरारी उपचुनाव में एक तरफ जहां भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चार बार के विधायक रहे सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत एनडीए प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं. वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन से प्रत्याशी राजू यादव चुनावी मैदान में है. पहली बार चुनाव लड़ रही जनसुराज की तरफ से किरण सिंह को तरारी के इस उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है. तरारी के इस उपचुनाव की लड़ाई दिन प्रति दिन बेहद ही दिलचस्प होती जा रही है.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *